आदित्य चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण। (Biography of Aditya Chopra)

Aditya Chopra Biography
Contents hide

आदित्य चोपड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Aditya Chopra.)

आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्म निर्माता,  स्क्रीन राइटर और डिस्ट्रीब्यूटर में से एक है। आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही संबंध रखते हैं।आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 1995 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। आदित्य चोपड़ा लोकप्रिय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और गायिका पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे हैं। वर्ष 2000 में इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री  के सबसे बड़े अभिनेता  अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बनाई,  जिसका नाम था मोहब्बतें। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म में उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा ने भी अभिनय किया। आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना को वर्ष 2009 में तलाक देकर वर्ष 2014 में मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी से विवाह कर लिया।

Also Read  मोहम्मद रफी की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rafi)

आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Aditya Chopra’s birthday and his family background)

आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई वर्ष 1971 को  मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और गायिका  पामेला चोपड़ा के घर बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ। आदित्य चोपड़ा एक अमीर घराने में पैदा हुए थे।  इनके एक छोटे भाई हैं जिनका नाम उदय चोपड़ा है। वह भी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता है।

आदित्य चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता I(Aditya Chopra’s educational qualification)

आदित्य चोपड़ा की स्कूली शिक्षा इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने सीडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया। जहां से  इन्होंने स्नातक तक की उपाधि प्राप्त की। इसी कॉलेज में करण जोहर,  अनिल थदानी  और अभिषेक कपूर इनके सहपाठी हुआ करते थे। स्कूल के दिनों से ही यह एक होशियार विद्यार्थी थे। साथ ही साथ इनको खेलना भी बहुत अच्छा लगता था। स्कूल के दिनों में यह एक बहुत अच्छे फुटबॉल के खिलाड़ी हुआ करते थे और बड़े होकर एक फुटबॉल खिलाड़ी ही बनना चाहते थे।

 आदित्य चोपड़ा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Aditya Chopra)

वास्तविक नाम आदित्य चोपड़ा
 आदित्य चोपड़ा का उपनाम आदि
 आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन 21 मई 1972
 आदित्य चोपड़ा की आयु 51 वर्ष
 आदित्य चोपड़ा का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 आदित्य चोपड़ा का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 आदित्य चोपड़ा  के घर का पताबांग्ला नंबर 7,  विकास पार्क,  जूहू तारा रोड,  जूहू मुंबई महाराष्ट्र
 आदित्य चोपड़ा की राष्ट्रीयता भारतीय
 आदित्य चोपड़ा का धर्म हिंदू
 आदित्य चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता स्नातक
 आदित्य चोपड़ा के स्कूल का नामबॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई महाराष्ट्र
 आदित्य चोपड़ा के कॉलेज का नामसीडेनहम  कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स,  मुंबई महाराष्ट्र
 आदित्य चोपड़ा का व्यवसाय फिल्म निर्माता,  स्क्रीन्राइटर और डिस्ट्रीब्यूटर
 आदित्य चोपड़ा की मासिक आय 3 करोड़ रुपए
 आदित्य चोपड़ा की वार्षिक आय 36 करोड़ रुपए
 आदित्य चोपड़ा की कुल संपत्ति7025  करोड़  रुपए
 आदित्य चोपड़ा की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 आदित्य चोपड़ा की वैवाहिक तिथिपायल खन्ना ( 2001- 2009) रानी मुखर्जी 2014 से वर्तमान तक

आदित्य चोपड़ा की शारीरिक संरचना (Body structure of Aditya Chopra)

आदित्य चोपड़ा की लंबाई 5 फुट 9 इंच
 आदित्य चोपड़ा का वज़न  85 किलोग्राम
आदित्य चोपड़ा का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
आदित्य चोपड़ा की आंखों का रंग भूरा
 आदित्य चोपड़ा के बालों का रंगसॉल्ट एंड पेपर 

 आदित्य चोपड़ा का परिवार (Aditya Chopra’s family)

आदित्य चोपड़ा के  पिता का नाम यश चोपड़ा
 आदित्य चोपड़ा की माता का नाम पामेला चोपड़ा
 आदित्य चोपड़ा के भाई का नाम उदय चोपड़ा
 आदित्य चोपड़ा की  पहली पत्नी का नाम पायल खन्ना ( विवाह वर्ष 2001- तलाक़ वर्ष 2009)
आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी  का नाम रानी मुखर्जी ( विवाह 21 अप्रैल 2014 )
 आदित्य चोपड़ा की बेटी का नामअदीरा (  जन्म अप्रैल 2016)

आदित्य चोपड़ा का बॉलीवुड में पदार्पण (Aditya Chopra’s Bollywood debut)

आदित्य चोपड़ा ने 18 वर्ष की आयु से ही अपने पिता के साथ बतौर सह निर्देशक काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1989 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म  चांदनी से आदित्य चोपड़ा में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर सह निर्देशक पदार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने क्रमश:  लम्हे वर्ष 1991 और डर वर्ष 1993 में भी सह निर्देशक काम किया। 23 वर्ष की आयु में आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म की मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री शाहरुख खान और काजोल थे। इस फिल्म के निर्माता यश चोपड़ा थे। 

Also Read  अरबाज़ खान का संक्षिप्त परिचय (Arbaaz Khan Biography)

धीरे-धीरे आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता  की फिल्मों के लिए डायलॉग्स लिखना भी शुरू किया। उन्होंने वर्ष 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल तो पागल है के लिए डायलॉग्स लिखें। बतौर निर्देशक इनकी अगली फिल्म वर्ष 2000 में मोहब्बतें  रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री  के दो महान अभिनेताओं  अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को लेकर काम किया। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हिट हुई। वर्ष 2002 में उन्होंने एक रोमांटिक  कॉमेडी ड्रामा  फिल्म मेरे यार की शादी है बनाई। इस फिल्म में उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा,  तुलिप जोशी,  बिपाशा बासु  और जिम्मी शेरगिल ने काम किया।

वर्ष 2004 में  आदित्य चोपड़ा ने लगातार तीन सुपर हिट फिल्में देकर हैट्रिक  बनाई। इन फिल्मों के नाम थे –  हम तुम,  धूम और वीर ज़ारा। रानी मुखर्जी के साथ हम तुम इनकी पहली फिल्म थी।  वर्ष 2005 में उन्होंने अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के साथ दूसरे फिल्म बंटी और बबली बनाई। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2006  और 2007 में इनकी क्रमश : दो सुपर हिट फ़िल्में आई धूम 2 और चक दे इंडिया| दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। वर्ष 2008 में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर रब ने बना दी जोड़ी बतौर निर्देशक बनाए।

Also Read  सतीश कौशिक का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Satish Kaushik)

वर्ष 2016 में आदित्य चोपड़ा का बॉलीवुड में बतौर निर्देशक कमबैक (Aditya Chopra’s comeback in Bollywood as a director in the year 2016)

वर्ष 2008 में बनाई अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बाद  आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2016 में बेफिक्रे फिल्म से कमबैक किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म हिट रही। 

यशराज फिल्म स्टूडियो एंड होम एंटरटेनमेंट (Yash Raj Film Studio And Home Entertainment)

फिल्मों की शूटिंग होने के दौरान अच्छे व्यवस्था ना होने के कारण शूटिंग में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।  इस समस्या  से निपटने के लिए यशराज फुल के नाम से एक स्टूडियो खोला गया। इसमें भविष्य में होने वाली फिल्मों की शूटिंग  की जगह दी जाती है। फ़ना ,  कभी अलविदा ना कहना,  पार्टनर,  तारे ज़मीन पर,  दोस्ताना,  माय नेम इज खान,  दबंग,  बॉडीगार्ड,  अग्नीपथ  आदि की शूटिंग यहीं पर की गई। यह स्टूडियो 20 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है और 6 मंजिला इमारत है। 

फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूटर भी है। वह थीएट्रिकल होम, एंटरटेनमेंट और सेटेलाइट में भी व्यवसाय करते हैं। 

आदित्य चोपड़ा की वर्ष 2011 में लैंड मार्क डील (Aditya Chopra’s land mark deal in the year 2011)

फिल्म का नाम वर्ष  फिल्म का बजटदुनिया भर में सकल आय 
एक था टाइगर ईद ( 2012) 75 करोड़  रुपए320 करोड़ रुपए
जब तक है जान दिवाली ( 2012) 60 करोड रुपए 241 करोड रुपए
 धूम 3 कृष्ण ( 2013) 150 करोड़ रुपए 542 करोगे

आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्में (Aditya Chopra upcoming movies)

 पठान      – Pathaan 

 टाइगर 3 – Tiger 3 

आदित्य चोपड़ा की कुल संपत्ति

7025  करोड़  रुपए

आदित्य चोपड़ा का  पसंदीदा खेल

 फुटबॉल

 आदित्य चोपड़ा की पसंदीदा फिल्म

 बॉबी वर्ष 1973,  चुपके चुपके वर्ष 1975,  अमर अकबर एंथनी  वर्ष 1977

 आदित्य चोपड़ा का पसंदीदा अभिनेता

 राज कपूर 

आदित्य चोपड़ा के शोंक 

 पढ़ना 

error: Content is protected !!