OTT release dates, platforms & what to watch next

अन्नू कपूर का संक्षिप्त जीवन परिचय।(Brief biography of Annu Kapoor)

Annu Kapoor biography
On this page
  1. अन्नू कपूर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Annu Kapoor’s birthday and her family background)
  2. अन्नू कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Annu Kapoor)
  3. अन्नू कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Annu Kapoor)
  4. अन्नू कपूर की शारीरिक संरचना (Body structure of Annu Kapoor)
  5. अन्नू कपूर का परिवार (Annu Kapoor’s family)
  6. अन्नू कपूर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Annu Kapoor’s debut in Hindi cinema)
  7. अन्नू कपूर के टेलीविजन धारावाहिक  (Annu Kapoor’s television serials)
  8. अन्नू कपूर के अवॉर्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Annu Kapoor)
  9. अन्नू कपूर की आगामी फिल्म (Annu kapoor upcoming movie)
  10. अन्नू कपूर की मासिक आय
  11. अन्नू कपूर  की कुल संपत्ति
  12. अन्नू कपूर के शोंक 
  13. अन्नू कपूर का पसंदीदा खाना
  14. अन्नू कपूर की पसंदीदा मिठाई

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता,  निर्देशक,  टेलिविजन प्रेजेंटर,  और गायक हैं। अन्नू कपूर को अभिनय के क्षेत्र में काम करते हुए लगभग 40 वर्ष हो चुके हैं। आज भी वह अपने दर्शकों का अपने अभिनय से  मनोरंजन कर रहे हैं।  अन्नू कपूर को हिंदी सिनेमा और टेलीविजन धारावाहिकों में उनके योगदान के लिए अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अन्नू कपूर ने वर्ष1979  में आई यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म काला पत्थर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक वह लगभग 79  फिल्मों में और लगभग 16 टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। अन्नू कपूर रेडियो 92.7 बिग एफएम पर सुहाना सफर विद अन्नू कपूर  कार्यक्रम में  रेडियो जॉकी  भी कर चुके हैं।

अन्नू कपूर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Annu Kapoor’s birthday and her family background)

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल शहर के इतवारा क्षेत्र में हुआ। इनके पिता मदनलाल एक पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं। मूल रूप से इनके पिता पेशावर जो कि अब पाकिस्तान में है से संबंध रखते हैं। इनकी माता कमल एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से संबंध  रखती हैं। इनके पिता का स्वयं का एक पारसी ट्रैवलिंग थियेटर हुआ करता था। वह अपने  थिएटर ग्रुप के साथ अलग-अलग शहरों में नाटकों का आयोजन किया करते थे। इनकी माता  उर्दू की अध्यापिका थी और साथ ही साथ उन्हें शास्त्रीय संगीत में भी महारत हासिल थी। ब्रिटिश आर्मी में इनके दादा कृपाराम कपूर डॉक्टर हुआ करते थे। इनके परदादा लाला गंगाराम कपूर ब्रिटिश सरकार के समय क्रांतिकारी हुआ करते थे। इनके नाना टीकमगढ़ राज्य के प्रधान हुआ करते थे। अन्नू कपूर के पिता ने वर्ष 1947 के समय 25000 की लागत से  जो थिएटर कंपनी बनाई थी उसे इनकी दादी नापसंद किया करती थी। इसी वजह से इनके पिता को घर से निकाल भी दिया गया था।

अन्नू कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Annu Kapoor)

एक समय आने पर अन्नू कपूर के परिवार को बहुत  आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा। अन्नू कपूर ने जैसे तैसे अपनी 12वीं  की शिक्षा पूरी की और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। इनकी माता की उस समय ₹40 तनख्वाह हुआ करती थी। अपने पिता के मजबूर करने पर उन्होंने उनका थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। कुछ समय तक अपने पिता के साथ काम करने के पश्चात उन्हें वर्ष 1976 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अभिनय के कोर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। एक नाटक “रूका हुआ फैसला” में अन्नू कपूर ने 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। जब श्याम बेनेगल ने अन्नू कपूर का यह प्रदर्शन देखा तो इससे खुश होकर उन्होंने अन्नू कपूर को वर्ष 1983 में आई फिल्म मंडी के लिए साइन कर लिया।

अन्नू कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Annu Kapoor)

वास्तविक नाम अनिल कपूर
अन्नू कपूर का जन्मदिन 20 फरवरी 1956
अन्नू कपूर की आयु 66 वर्ष
अन्नू कपूर का जन्म स्थान इतवारा, भोपाल मध्य प्रदेश भारत
अन्नू कपूर का मूल निवास स्थान इतवारा, भोपाल मध्य प्रदेश भारत
अन्नू कपूर का पताF-304, सेरेनिटी कंपलेक्स, सिटी इंटरनेशनल स्कूल ओशिवारा के पास,  अंधेरी वेस्ट मुंबई
अन्नू कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय
अन्नू कपूर का धर्म हिंदू
अन्नू कपूर की शैक्षणिक योग्यता अभिनय में स्नातक
अन्नू कपूर के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
अन्नू कपूर के कॉलेज का नाम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली
अन्नू कपूर का व्यवसायअभिनेता,  टेलीविजन एंकर,  फिल्म निर्देशक और निर्माता,  रेडियो जॉकी,  गायक
अन्नू कपूर की मासिक आय12 लाख रूपए के लगभग
अन्नू कपूर  की कुल संपत्ति80  करोड़ रुपए के लगभग
अन्नू कपूर की विवाह की स्थिति विवाहित
अन्नू कपूर के वैवाहिक तिथि वर्ष 2008

अन्नू कपूर की शारीरिक संरचना (Body structure of Annu Kapoor)

अन्नू कपूर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
अन्नू कपूर का वजन 60 किलोग्राम
अन्नू कपूर का शारीरिक माप छाती 38  इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
अन्नू कपूर की आंखों का रंग गहरा भूरा
अन्नू के बालों का रंगसॉल्ट  एंड पेपर

अन्नू कपूर का परिवार (Annu Kapoor’s family)

अन्नू कपूर के पिता का नाम मदनलाल कपूर ( एक पारसी थियेटर ट्रैवलिंग कंपनी के मालिक)
अन्नू कपूर की माता का नाम कमल शबनम कपूर ( उर्दू की अध्यापिका और शास्त्रीय संगीत गायिका)
अन्नू कपूर के भाई का नाम रंजीत कपूर ( पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक)    निखिल कपूर ( गीतकार और लेखक)
अन्नू कपूर की बहन का नाम सीमा कपूर ( अभिनेत्री)
अन्नू कपूर की पत्नी का नाम अनुपमा कपूर
अन्नू कपूर के बेटों का नाम माहिर कपूर, कवम  कपूर, इवान कपूर (पहली पत्नी से)
अन्नू कपूर की बेटी का नाम आराधिता कपूर ( दूसरी पत्नी अरूणिता मुखर्जी से)
अन्नू कपूर की दूसरी पत्नी का नाम अनीता मुखर्जी ( शादी वर्ष 1995 और तलाक वर्ष  2005)

अन्नू कपूर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Annu Kapoor’s debut in Hindi cinema)

अन्नू कपूर ने वर्ष1979  में आई यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म काला पत्थर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में  मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन थी। इस फिल्म के पश्चात उन्होंने आधारशिला,  बेताब,  मंडी, खंडर और  उत्सव फिल्म में भी काम किया परंतु इन फिल्मों से इन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।

वर्ष 1987 मिस्टर इंडिया,  वर्ष 1988 तेजाब,  वर्ष 1990 राम लखन,  वर्ष 1990 घायल,  वर्ष 1991  हम,  वर्ष 1993 डर,  वर्ष 2002 ओम जय जगदीश,  वर्ष 2011 सात खून माफ, वर्ष 2012 विकी डोनर,  वर्ष 2013 यमला पगला दीवाना 2,  वर्ष 2014 द शौकीन्स, वर्ष 2016 सात उचक्के,  वर्ष  2017 जौली एलएलबी,  वर्ष 2018 मिसिंग,  वर्ष 2019 ड्रीम गर्ल,  वर्ष 2020 खुदा हाफिज,  वर्ष 2020 सूरज पर मंगल भारी – ऐसी फिल्में हैं  जिन्होंने अन्नू कपूर का बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग स्थान बनाया है।

अन्नू कपूर के टेलीविजन धारावाहिक  (Annu Kapoor’s television serials)

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन धारावाहिकों में भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहते है। वर्ष 1990 के दशक में उन्होंने टीवी पर आने वाले एक संगीत धारावाहिक अंताक्षरी को वर्ष 1993 से वर्ष 2005 तक होस्ट किया। उसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2011 में गोल्डन एरा विद अन्नू कपूर को भी होस्ट किया। इसके साथ साथ में अन्य धारावाहिकों परमवीर चक्र वर्ष 1988,  अजनबी वर्ष 1994,  कबीर वर्ष 1995,  गुब्बारे वर्ष 1999  में भी अपने अद्भुत अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।

अन्नू कपूर के अवॉर्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Annu Kapoor)

 वर्ष 1994  सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म  नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म अभय

 वर्ष 1994 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  वी शांताराम अवार्ड फिल्म अभय

 वर्ष 2003 सर्वश्रेष्ठ एंकर इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक अंताक्षरी

वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ एंकर इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक अंताक्षरी

वर्ष 2013  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म विकी डोनर

वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन स्क्रीन अवॉर्ड्स फिल्म विकी डोनर

वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म विकी डोनर

वर्ष 2018 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ट्रीमिंग अवॉर्ड्स वेब सीरीज होम

अन्नू कपूर की आगामी फिल्म (Annu kapoor upcoming movie)

 सब मोह माया है – Sab Moh Maya Hai

अन्नू कपूर की मासिक आय

12 लाख रूपए के लगभग

अन्नू कपूर  की कुल संपत्ति

80  करोड़ रुपए के लगभग

अन्नू कपूर के शोंक 

पढ़ना और घूमना

अन्नू कपूर का पसंदीदा खाना

लखनवी बिरयानी,  काकोरी कबाब, शीरमाल 

अन्नू कपूर की पसंदीदा मिठाई

जलेबी और गुलाब जामुन