अर्जुन कपूर का संक्षिप्त परिचय (Arjun Kapoor Biography)

On this page
- अर्जुन कपूर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arjun Kapoor’s birth and family background)
- अर्जुन कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Arjun Kapoor’s Educational Qualification)
- अर्जुन कपूर व्यक्तिगत जानकारी (Arjun Kapoor Personal Information)
- अर्जुन कपूर की शारीरिक संरचना (Arjun Kapoor body structure)
- अर्जुन कपूर का परिवार (Arjun Kapoor’s family)
- अर्जुन कपूर की पसंदीदा चीजें (Favorite things of Arjun Kapoor)
- बतौर मुख्य अभिनेता अर्जुन कपूर का फिल्मों में पदार्पण (Arjun Kapoor’s debut in films as lead actor)
- अर्जुन कपूर की फिल्मों की सूची (Arjun Kapoor movies list)
- अर्जुन कपूर की आगामी फिल्में (Arjun Kapoor upcoming movies)
जैसे कि सभी जानते हैं अर्जुन कपूर मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। इसलिए उन्होंने फिल्मों में बतौर अभिनेता पदार्पण करने से पहले अपने पिता के साथ शक्ति : द पावर, कल हो ना हो और सलामे इश्क फिल्म में बतौर सह निर्देशक काम किया। एक बार अर्जुन कपूर सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सेट पर जब उनसे मिले तो उस समय उनका वजन 100 किलोग्राम से ज्यादा था। सलमान खान ने उनको वजन कम करने का परामर्श तो दिया है साथ ही साथ वजन कम करने में उनका मार्गदर्शन भी किया। एक स्टार किड होने के बावजूद वह अपने अभिनय से ज्यादा अपने से 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर बहुत ही बेबाक किस्म के व्यक्ति है वह अक्सर अपने वक्तव्य को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। अर्जुन कपूर अब तक सह निर्देशक, सह निर्माता और अभिनेता के तौर पर लगभग 22 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अर्जुन कपूर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arjun Kapoor’s birth and family background)
अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई महाराष्ट्र में हो। इनके पिता बोनी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक है। जबकि इनकी माता मोना शौरी कपूर भारतीय टेलीविजन निर्माता, फिल्म निर्माता और एक एंटरप्रन्योर हैं| अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर के दो विवाह हुए हैं। अर्जुन कपूर की माता मोना सॉरी कपूर इनके पिता की पहली पत्नी है।
इनके दादा सुरेंद्र कपूर भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्माता थे। जिनका जन्म स्वतंत्रता से पहले पेशावर में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि जब वह छोटे थे तभी उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। जिससे वह खुश नहीं थे। कुछ समय बीत जाने के पश्चात अर्जुन कपूर और उनके परिवार को यह लगा कि अब इस सच्चाई को अपना लेना ही समझदारी है। जिस वर्ष 2012 में अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज हुई उसी वर्ष इनकी माता का भी देहांत हो गया। इस घटना से अर्जुन कपूर को बहुत आघात पहुंचा।
दुख की इस परिस्थिति से निकलने के लिए इनकी नानी ने इनका बहुत साथ है दिया परंतु वर्ष 2016 में उनका भी देहांत हो गया। एक समय बीत जाने के पश्चात अब अर्जुन कपूर को अपनी सौतेली मां और बहनों से भी कोई नाराजगी नहीं थी। वह अक्सर अपने खाली समय में एक दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे थे। परंतु वर्ष 2018 में इनकी सौतेली मा श्रीदेवी का भी देहांत हो गया। इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर और उनकी सौतेली बहने एक दूसरे के और नजदीक आ गए।
अर्जुन कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Arjun Kapoor’s Educational Qualification)
अर्जुन कपूर के प्रारंभिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर स्कूल मुंबई से हुई। इस स्कूल से उन्होंने 11वीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई की। अर्जुन कपूर का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। 11वीं कक्षा में उनके बहुत कम अंक आए थे। जिस वजह से वह 11वीं कक्षा में ही फेल हो गए। इसके पश्चात उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे जारी नहीं किया और यहीं पर रोक दिया। परंतु अर्जुन कपूर को स्कूल के समय से ही फुटबॉल खेलने और देखने का बहुत शौक था।
अर्जुन कपूर व्यक्तिगत जानकारी (Arjun Kapoor Personal Information)
| वास्तविक नाम | अर्जुन कपूर |
| अर्जुन कपूर का उपनाम | फुब्बू , जून |
| अर्जुन कपूर का जन्मदिन | 26 जून 1985 |
| अर्जुन कपूर का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| अर्जुन कपूर का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| अर्जुन कपूर की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अर्जुन कपूर का धर्म | हिंदू |
| अर्जुन कपूर की शैक्षणिक योग्यता | 11 वीं फेल अभिनय में कोर्स |
| अर्जुन कपूर के स्कूल का नाम | आर्य विद्या मंदिर मुंबई |
| अर्जुन कपूर के कॉलेज का नाम | एशियन अकैडमी आफ फिल्म एंड टेलिविजन नोएडा |
| अर्जुन कपूर का व्यवसाय | अभिनेता |
| अर्जुन कपूर की प्रति फिल्म आय | 5 – 7 करोड़ रुपए |
| अर्जुन कपूर की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस | 1 करोड़ रुपए |
| अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति | 74 करोड रुपए |
| अर्जुन कपूर की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अर्जुन कपूर की शारीरिक संरचना (Arjun Kapoor body structure)
| अर्जुन कपूर की लंबाई | 6 फीट |
| अर्जुन कपूर का वजन | 85 किलोग्राम |
| अर्जुन कपूर का शारीरिक माप | छाती 44 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 16 इंच |
| अर्जुन कपूर की आंखों काजल | गहरा भूरा |
| अर्जुन कपूर के बालों का रंग | काला |
अर्जुन कपूर का परिवार (Arjun Kapoor’s family)
| अर्जुन कपूर के पिता का नाम | बोनी कपूर |
| अर्जुन कपूर की माता का नाम | मोना शोरी कपूर |
| अर्जुन कपूर की बहन का नाम | अंशुला कपूर |
| अर्जुन कपूर की मां का नाम | श्रीदेवी कपूर |
| अर्जुन कपूर की सौतेली बहनों का नाम | जानवी कपूर और खुशी कपूर |
| अर्जुन कपूर के कजन भाइयों का नाम | हर्षवर्धन कपूर, जहान कपूर, मोहित मरवाह |
| अर्जुन कपूर की कजन बहनों के नाम | शनाया कपूर और रिया कपूर |
अर्जुन कपूर की पसंदीदा चीजें (Favorite things of Arjun Kapoor)
| अर्जुन कपूर का पसंदीदा खाना | डर्टी चाइनीस, न्यूटेला , कढ़ी चावल |
| अर्जुन कपूर का पसंदीदा पेय पदार्थ | कॉफी |
| अर्जुन कपूर की पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान, रणबीर कपूर, रितिक रोशन, गोविंदा, सैफ अली खान |
| अर्जुन कपूर की पसंदीदा अभिनेत्री | प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर |
| अर्जुन कपूर की पसंदीदा फिल्में | बॉलीवुड : मिस्टर इंडिया, अंदाज अपना अपना, बर्फी हॉलीवुड : लॉक स्टॉक एंड टू स्मोकिंग बार्रेल्स , सिटी ऑफ गॉड, अ फिश कॉल्ड वैंडा |
| अर्जुन कपूर का पसंद | नीला |
| अर्जुन कपूर का पसंदीदा विषय | इतिहास और साहित्य |
| अर्जुन कपूर का पसंदीदा खेल | फुटबॉल और क्रिकेट |
| अर्जुन कपूर की पसंदीदा टीम | मुंबई इंडियंस, चेल्सिया फुटबॉल क्लब |
बतौर मुख्य अभिनेता अर्जुन कपूर का फिल्मों में पदार्पण (Arjun Kapoor’s debut in films as lead actor)
अर्जुन कपूर जब किशोरावस्था में थे उसी समय उनका वजन 140 किलोग्राम हो गया था और 22 वर्ष की उम्र तक आते-आते वह अस्थमा के मरीज भी हो गए थे। फिल्मों में आने से पहले इन्होंने अपनी बॉडी शेप और वजन को कम करने में खूब मेहनत की। अर्जुन कपूर ने वर्ष 2012 में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में इनकी सह कलाकार परिणीति चोपड़ा थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों की ही अभिनय को खूब सराहा गया और इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 670 मिलियन रुपए की कमाई की। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को जिसने अवार्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू का पुरस्कार भी दिया गया ।
इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2013 में अर्जुन कपूर औरंगजेब में नजर आए। इस फिल्म में उनके सह कलाकार जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर, और अमृता सिंह थे। वर्ष 2014 में यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म गुंडे में नजर आए । इस फिल्म में उनके सह कलाकार रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा थे । अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित की गई थी| इसके पश्चात वर्ष 2016 में रणबीर कपूर और करीना कपूर खान के फिल्म “की एंड का” रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर की कमाई की परंतु इस फिल्म के रिव्यूज नकारात्मक ही रहे। वर्ष 2017 में मोहित सुरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के सह कलाकार श्रद्धा कपूर थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही।
बॉलीवुड में अर्जुन कपूर का अब तक काकरिया 50-50 रहा। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ वर्ष 2016 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले एक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन की होस्टिंग अर्जुन कपूर ने की।
अर्जुन कपूर की फिल्मों की सूची (Arjun Kapoor movies list)
| फिल्म का नाम | वर्ष | असिस्टेंट डायरेक्टर/ प्रड्यूसर/ अभिनेता |
| कल हो ना हो | 2003 | असिस्टेंट डायरेक्टर |
| नो एंट्री | 2005 | एसोसिएट प्रोड्यूसर |
| सलामे इश्क | 2007 | असिस्टेंट डायरेक्टर |
| वांटेड | 2009 | एसोसिएट प्रोड्यूसर |
| इश्कजादे | 2012 | अभिनेता |
| औरंगजेब | 2013 | अभिनेता |
| गुंडे | 2014 | अभिनेता |
| 2 स्टेट्स | 2014 | अभिनेता |
| फाइंडिंग फैनी | 2014 | अभिनेता |
| तेवर | 2015 | अभिनेता |
| की एंड का | 2016 | अभिनेता |
| हाफ गर्लफ्रेंड | 2017 | अभिनेता |
| मुबारका | 2017 | अभिनेता |
| नमस्ते इंग्लैंड | 2018 | अभिनेता |
| इंडियाज मोस्ट वांटेड | 2019 | अभिनेता |
| पानीपत | 2019 | अभिनेता |
| संदीप और पिंकी फरार | 2021 | अभिनेता |
| भूत पुलिस | 2021 | अभिनेता |
अर्जुन कपूर की आगामी फिल्में (Arjun Kapoor upcoming movies)
कुत्ते
एक विलन रिटर्नस
द लेडी किलर
एफ़ 2 : फन एंड फ्रस्ट्रेशन