जितेंद्र का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Jitendra)

On this page
- जितेंद्र का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Jitendra’s birthday and his family background)
- जितेंद्र की शैक्षणिक योग्यता (Jitendra’s educational qualification)
- जितेंद्र का निजी जीवन (Jitendra’s personal life)
- जितेंद्र की व्यक्तिगत जानकारी (Jitendra’s personal information)
- जितेंद्र की शारीरिक संरचना(Jitendra’s body composition)
- जितेंद्र का परिवार (Jitendra’s family)
- जितेंद्र का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Jitendra’s debut in Hindi cinema)
- जितेंद्र की सुपरहिट फिल्मों की सूची (Jitendra superhit movies list)
- जितेंद्र के अवॉर्ड्स और सम्मान
- जितेंद्र की कुल संपत्ति
- जितेंद्र के शोंक
- जितेंद्र का मनपसंद खाना
- जितेंद्र की सबसे पहली फिल्म
जितेंद्र हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनका वास्तविक नाम तो रवि कपूर है परंतु हिंदी सिनेमा में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर जितेंद्र कर लिया था। वह बालाजी टेलिफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के अध्यक्ष भी है। जितेंद्र ने वर्ष 1959 में हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था तब से लेकर अब तक वह लगभग 220 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए उनको अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी पत्नी शोभा कपूर भी बालाजी टेलिफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी बेटी एकता कपूर एक मशहूर टेलीविजन धारावाहिक निर्माता और फिल्म निर्माता है। इनके बेटे तुषार कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मशहूर अभिनेता है।
जितेंद्र का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Jitendra’s birthday and his family background)
जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को ब्रिटिश इंडिया के समय अमृतसर पंजाब में हुआ था। यह एक पंजाबी खत्री परिवार से संबंध रखते हैं। इनका जन्म का वास्तविक नाम रवि कपूर था। हिंदी सिनेमा में आने के पश्चात उन्होंने अपना नाम बदलकर जितेंद्र कर लिया था। इनके पिता का नाम अमरनाथ कपूर था। वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नकली गहनों को विक्रय करने का कारोबार किया करते थे। इनकी माता का नाम कृष्णा कपूर था। वह एक गृहणी थी। जितेंद्र के एक भाई है जिनका नाम प्रसन्न कपूर है।
जितेंद्र की शैक्षणिक योग्यता (Jitendra’s educational qualification)
जितेंद्र की स्कूली शिक्षा सैंट सेबेस्तियन गांव हाई स्कूल गिरगांव मुंबई से हुई। यहां हिंदी सिनेमा की सबसे पहले सुपरस्टार रह चुके राजेश खन्ना भी पढ़ा करते थे और वह उनके मित्र बन गए थे। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात जितेंद्र ने सिद्धार्थ कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
जितेंद्र का निजी जीवन (Jitendra’s personal life)
जितेंद्र की जब उनकी वर्तमान पत्नी शोभा कपूर से पहली मुलाकात हुई तब शोभा कपूर की आयु मात्र 14 वर्ष की थी और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ही पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस की नौकरी करना शुरू कर दिया था। उस समय जितेंद्र वर्ष 1960 से 66 के दौरान बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में स्ट्रगलिंग कर रहे थे। वर्ष 1972 तक जितेंद्र और शोभा कपूर का प्रेम प्रसंग चलता रहा। 31 अक्टूबर 1974 को जितेंद्र और शोभा कपूर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। जितेंद्र की एक बेटी है जिनका नाम एकता कपूर है। वह टेलीविजन धारावाहिक निर्माता और फिल्म निर्माता है। जबकि इनके बेटे तुषार कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मशहूर अभिनेता है।
जितेंद्र की व्यक्तिगत जानकारी (Jitendra’s personal information)
| वास्तविक नाम | रवि कपूर |
| जितेंद्र का उपनाम | जंपिंग जैक और जीतू |
| जितेंद्र का जन्मदिन | 7 अप्रैल 1942 |
| जितेंद्र की आयु | 80 वर्ष |
| जितेंद्र का जन्म स्थान | अमृतसर पंजाब, भारत (ब्रिटिश इंडिया के समय) |
| जितेंद्र का मूल निवास स्थान | अमृतसर पंजाब भारत |
| जितेंद्र का पता | कृष्णा बँगला , प्लॉट नंबर 26, गुलमोहर क्रॉस रोड 5, जेवीपीडी स्कीम, जूहू मुंबई |
| जितेंद्र की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| जितेंद्र का धर्म | हिंदू |
| जितेंद्र की जाति | पंजाबी खत्री |
| जितेंद्र की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| जितेंद्र के स्कूल का नाम | सैंट सेबेस्तियन गांव हाई स्कूल गिरगांव मुंबई |
| जितेंद्र के कॉलेज का नाम | सिद्धार्थ कॉलेज मुंबई |
| जितेंद्र का व्यवसाय | अभिनेता और बालाजी टेलिफिल्म्स तथा बालाजी मोशन पिक्चर्स के अध्यक्ष |
| जितेंद्र की कुल संपत्ति | 1500 करोड रुपए |
जितेंद्र की शारीरिक संरचना(Jitendra’s body composition)
| जितेंद्र की लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
| जितेंद्र का वजन | 72 किलोग्राम |
| जितेंद्र का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 30 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| जितेंद्र की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| जितेंद्र के बालों का रंग | काला |
जितेंद्र का परिवार (Jitendra’s family)
| जितेंद्र के पिता का नाम | अमरनाथ कपूर |
| जितेंद्र की माता का नाम | कृष्णा कपूर |
| जितेंद्र के भाई का नाम | प्रसन्न कपूर |
| जितेंद्र की पत्नी का नाम | शोभा कपूर |
| जितेंद्र की बेटी का नाम | एकता कपूर |
| जितेंद्र के बेटे का नाम | तुषार कपूर |
जितेंद्र का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Jitendra’s debut in Hindi cinema)
जितेंद्र ने वर्ष 1964 में वी शांताराम द्वारा निर्देशित फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। यह फिल्म जितेंद्र के साथ-साथ राजश्री की भी पहली फिल्म थी। पहली ही फिल्म से जितेंद्र सुर्खियों में आ गए थे। वर्ष 1966 में इनकी दो फिल्में बूंद जो बन गई मोती और फ़र्ज़ रिलीज हुई और दोनों ही फिल्में हिट हुई। इसके पश्चात वर्ष 1970 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म हमजोली भी सुपरहिट रही।
वर्ष 1968 में इन्होंने विनोद कुमार द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेरे हुजूर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । यह फिल्म और इस फिल्म के गीत सुपरहिट रहे। वर्ष 1974 में एल वी प्रसाद द्वारा निर्देशित फिल्म विदाई में मुख्य भूमिका निभाई। इसके पश्चात ही जितेंद्र ने विवाह कर लिया था। वर्ष 1983 में इन्होंने के राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म हिम्मतवाला में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनकी सह अभिनेत्री श्रीदेवी थी।
वर्ष 1990 में इन्होंने बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित फंतासी फिल्म हातिमताई में हातिम ताई का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके सह अभिनेत्री थी संगीता बिजलानी। स्कूल में मुख्य विलेन के किरदार में अमरीश पुरी थे। वर्ष 1997 में इन्होंने अफजल खान द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म महानता में एक इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। इस फिल्म में मुख्य किरदार में संजय दत्त थे।
जितेंद्र की सुपरहिट फिल्मों की सूची (Jitendra superhit movies list)
| फिल्म का नाम | वर्ष | फिल्म का नाम | वर्ष |
| गीत गाया पत्थरों ने | 1964 | गुनाहों का देवता | 1967 |
| मेरे हुजूर | 1968 | धरती कहे पुकार के | 1969 |
| जीने की राह | 1969 | खिलौना | 1970 |
| हमजोली | 1970 | कठपुतली | 1971 |
| एक नारी एक ब्रह्मचारी | 1971 | कारवां | 1971 |
| रूप तेरा मस्ताना | 1972 | बिदाई | 1974 |
| नागिन | 1976 | धरम वीर | 1977 |
| एक ही रास्ता | 1977 | बदलते रिश्ते | 1978 |
| जानी दुश्मन | 1979 | द बर्निंग ट्रेन | 1980 |
| मांग भरो सजना | 1980 | मेरी आवाज सुनो | 1981 |
| दीदार ए यार | 1982 | हिम्मतवाला | 1983 |
| जस्टिस चौधरी | 1983 | धर्म अधिकारी | 1986 |
| घर संसार | 1986 | तकदीर का तमाशा | 1990 |
| हातिम ताई | 1990 | मेरा पति सिर्फ मेरा है | 1990 |
| आदमी खिलौना है | 1993 |
जितेंद्र के अवॉर्ड्स और सम्मान
वर्ष 1998 गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड 18वां उजाला सिनेमा एक्सप्रेस अवार्ड
वर्ष 2002 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड जी गोल्ड बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स
वर्ष 2003 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
वर्ष 2004 लेजंड ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड अटलांटिक सिटी यूनाइटेड स्टेट
वर्ष 2005 स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
वर्ष 2012 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ज़ी सिने अवॉर्ड
वर्ष 2012 मोस्ट एवरग्रीन रोमांटिक हीरो लायंस गोल्ड अवार्ड
वर्ष 2014 दादा साहब फाल्के अवार्ड
जितेंद्र की कुल संपत्ति
1500 करोड रुपए
जितेंद्र के शोंक
डांस गाना और संगीत सुनना
जितेंद्र का मनपसंद खाना
मछली और डोसा
जितेंद्र की सबसे पहली फिल्म
गीत गाया पत्थरों में