नील नितिन मुकेश का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और फिल्मों में पदार्पण(Biography of Neil Nitin Mukesh)

On this page
- नील नितिन मुकेश का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Neil Nitin Mukesh)
- नील नितिन मुकेश का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Birth and family background of Neil Nitin Mukesh)
- नील नितिन मुकेश की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Neil Nitin Mukesh)
- नील नितिन मुकेश की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Neil Nitin Mukesh)
- नील नितिन मुकेश की शारीरिक संरचना (Neil Nitin Mukesh body structure)
- नील नितिन मुकेश का परिवार (Neil Nitin Mukesh’s family)
- नील नितिन मुकेश का बॉलीवुड में पदार्पण (Neil Nitin Mukesh’s Bollywood debut)
- नील नितिन मुकेश की फिल्मों की सूची (Neil Nitin Mukesh movies list)
- नील नितिन मुकेश की कुल संपत्ति
- नील नितिन मुकेश की डेब्यू फिल्म
- नील नितिन मुकेश के पिता का नाम
- नील नितिन मुकेश की गर्लफ्रेंड का नाम
- नील नितिन मुकेश के शोक
नील नितिन मुकेश का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Neil Nitin Mukesh)
नील नितिन मुकेश हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े अभिनेता, फिल्म निर्माता और लेखक हैं। नील नितिन मुकेश ने वर्ष 1988 में फिल्म विजय में एक बाल कलाकार के तौर पर भी काम किया है। वर्ष 1988 से उन्होंने अब तक लगभग 25 फिल्मों में काम किया है। वह बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने एक एनजीओ की भी स्थापना की थी। जिसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े, खाना, आवास और शिक्षा देना है। यह बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। नील नितिन मुकेश पानी की कमी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई गई मुहिम “ थिंक ब्लू “ को भी सपोर्ट करते हैं।
नील नितिन मुकेश का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Birth and family background of Neil Nitin Mukesh)
नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता नितिन मुकेश और दादा मुकेश हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में एक लोकप्रिय और दिग्गज गायक रह चुके हैं। इनका नाम नील रखने का परामर्श मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि गायकी करना इन का शौक है परंतु अभिनय करना इनका जुनून है। जिस तरह उनके पिता ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है इसी तरह वह भी अपने पिता की दूसरी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि उनके पिता ने ही उनको अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का परामर्श दिया था।
नील नितिन मुकेश की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Neil Nitin Mukesh)
नील नितिन मुकेश के प्रारंभिक शिक्षा ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल मुंबई से हुई। अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में दाखिला ले लिया| अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए इन्होंने 4 महीने की वर्कशॉप के साथ किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने अनुपम खेर से अभिनय की बारीकियां सीखी।
नील नितिन मुकेश की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Neil Nitin Mukesh)
| वास्तविक नाम | नील नितिन मुकेश चंद माथुर |
| नील नितिन मुकेश का उपनाम | नील |
| नील नितिन मुकेश का जन्मदिन | 15 जनवरी 1982 |
| नील नितिन मुकेश की आयु | 40 वर्ष |
| नील नितिन मुकेश का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| नील नितिन मुकेश का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| नील नितिन मुकेश की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| नील नितिन मुकेश का धर्म | हिंदू |
| नील नितिन मुकेश की शैक्षणिक योग्यता | वाणिज्य में स्नातक |
| नील नितिन मुकेश के स्कूल का नाम | ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल मुंबई |
| नील नितिन मुकेश के कॉलेज का नाम | एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई |
| नील नितिन मुकेश का व्यवसाय | अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता |
| नील नितिन मुकेश की प्रति फिल्म आय | 3 करोड़ रुपए |
| नील नितिन मुकेश की कुल संपत्ति | 37 करोड़ रुपए |
| नील नितिन मुकेश की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| नील नितिन मुकेश की वैवाहिक स्थिति | 9 फरवरी 2017 |
नील नितिन मुकेश की शारीरिक संरचना (Neil Nitin Mukesh body structure)
| नील नितिन मुकेश की लंबाई | 5 फुट 8 इंच |
| नील नितिन मुकेश का वज़न | 69 किलोग्राम |
| नील नितिन मुकेश का शारीरिक माप | छाती 38 इंच , कमर 32 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
| नील नितिन मुकेश की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| नील नितिन मुकेश के बालों का रंग | भूरा |
नील नितिन मुकेश का परिवार (Neil Nitin Mukesh’s family)
| नील नितिन मुकेश के पिता का नाम | नितिन मुकेश ( गायक) |
| नील नितिन मुकेश की माता का नाम | निशी मुकेश |
| नील नितिन मुकेश के छोटे भाई का नाम | नमन नितिन मुकेश |
| नील नितिन मुकेश की पत्नी का नाम | रुकमणी सहाय |
| नील नितिन मुकेश की बेटी का नाम | नरवी नील मुकेश |
नील नितिन मुकेश का बॉलीवुड में पदार्पण (Neil Nitin Mukesh’s Bollywood debut)
नील नितिन मुकेश बॉलीवुड की पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं परंतु फिर भी नील नितिन मुकेश ने अपनी काबिलियत के दम पर अपनी फैन फॉलोइंग बनाई । आमतौर पर तो वह वर्ष 1988 में आई विजय और 1989 में आई फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में बाल कलाकार का किरदार निभा चुके थे परंतु वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म जॉनी गद्दार से बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया । वर्ष 2009 में उनकी दूसरी फिल्म आ देखें जरा आई। इस फिल्म में उन्होंने बिपाशा बासु के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक स्ट्रगलिंग फोटोग्राफर का किरदार निभाया। इसी वर्ष उन्होंन कबीर खान की एक्शन ड्रामा फिल्म न्यूयॉर्क में भी बहुत उम्दा काम किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ़ और इरफान खान थे। इस फिल्म में 9/11 की घटना को उजागर किया गया था। इस फिल्म की कुल कमाई 610 मिलियन रुपए हुई थी।
वर्ष 2010 में उन्होंने प्रदीप सरकार की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लफंगे परिंदे में दीपिका पादुकोण के साथ अतुलनीय काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक फाइटर के किरदार को निभाया। इस फिल्म की कुल कमाई 310 मिलियन रुपए थी। वर्ष 2011 में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया। नील नितिन मुकेश यह फिल्म पूरी तरह फ्लॉप रही।
वर्ष 2015 में उन्होंने सूरज बड़जात्या की रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर के साथ अतुलनीय काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की।
नील नितिन मुकेश की फिल्मों की सूची (Neil Nitin Mukesh movies list)
| फिल्म का नाम | वर्ष | फिल्म का नाम | वर्ष |
| विजय | 1988 | जैसी करनी वैसी भरनी | 1989 |
| जॉनी गद्दार | 2007 | आ देखें जरा | 2009 |
| न्यूयॉर्क | 2009 | जेल | 2009 |
| लफंगे परिंदे | 2010 | तेरा क्या होगा जॉनी | 2010 |
| सात खून माफ | 2011 | प्लेयरज़ | 2012 |
| डेविड | 2013 | 3G | 2013 |
| शॉर्टकट रोमियो | 2013 | प्रेम रतन धन पायो | 2015 |
| वजीर | 2016 | इंदु सरकार | 2017 |
| गोलमाल अगेन | 2017 | इश्केरिया | 2018 |
| दस्सहरा | 2018 | साहो | 2019 |
| बाईपास रोड | 2019 |
नील नितिन मुकेश की कुल संपत्ति
37 करोड रुपए
नील नितिन मुकेश की डेब्यू फिल्म
जॉनी गद्दार वर्ष 2007
नील नितिन मुकेश के पिता का नाम
नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश की गर्लफ्रेंड का नाम
सोनल चौहान
नील नितिन मुकेश के शोक
गायकी करना और पियानो बजाना