रोनित रॉय का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ronit Roy)

Ronit Roy biography
Contents hide

रोनित रॉय का नाम 1990 के दशक के  सफल अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने वर्ष 1992 में दीपक बलराज विज द्वारा रोमांटिक ड्रामा फिल्म जान तेरे नाम से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक लगभग 49 फिल्मों में सफलतापूर्वक अभिनय कर चुके हैं। रोनित रॉय का टेलीविजन धारावाहिकों में भी बहुत योगदान है। इन्होंने बालाजी टेलिफिल्म्स द्वारा प्रसारित कमल धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाया था। यह धारावाहिक वर्ष 2002 में प्रसारित किया गया था। इसके बाद उन्होंने कईं धारावाहिक जैसे कि  कसौटी ज़िंदगी की,  क्योंकि सास भी कभी बहू थी,  बंदिनी और अदालत में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।रोनित रॉय की  एक सिक्योरिटी एंड प्रोटक्शन एजेंसी  भी है। वर्तमान में वह सलमान खान,  अमिताभ बच्चन,  मिथुन चक्रवर्ती,  शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। रोनित रॉय को अब तक कई अवार्ड और  सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Also Read  मोहम्मद रफी की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rafi)

रोनित रॉय का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Ronit Roy’s birthday and his family background)

रोनित रॉय का जन्म 11 अक्टूबर 1965 को नागपुर महाराष्ट्र में रहने  वाले एक बंगाली परिवार में हुआ। इनके पिता ब्रोतींद्रनाथ  रॉय बिजनेसमैन हुआ करते थे और इनकी  माता डोली रॉय गृहणी थी| रोनित रॉय के एक छोटे भाई भी हैं और वह भी अभिनेता है। रोनित रॉय का बचपन अहमदाबाद गुजरात में ही गुजरा। 

रोनित रॉय की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Ronit Roy)

रोनित रॉय की प्रारंभिक शिक्षा अंकुर स्कूल  अहमदाबाद से प्राप्त की।  उसके पश्चात  उन्होंने स्कूली शिक्षा  सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लोयला हॉल अहमदाबाद से पूरी  की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद में दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने होटल मैनेजमेंट में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

रोनित रॉय की व्यक्तिगत जानकारी (Ronit Roy Personal Information)

वास्तविक नाम रोनित बॉस रॉय 
रोनित रॉय का जन्मदिन  11 अक्टूबर 1965
रोनित रॉय की आयु 56 वर्ष 
रोनित रॉय का जन्म स्थान नागपुर, महाराष्ट्र भारत
रोनित रॉय  का मूल निवास स्थान अहमदाबाद गुजरात 
रोनित रॉय की राष्ट्रीयता भारतीय 
रोनित रॉय  की शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट
रोनित रॉय  के स्कूल का नामअंकुर स्कूल  अहमदाबाद    सेंट जेवियर हाई स्कूल लोयोला हॉल,  अहमदाबाद गुजरात
रोनित रॉय  के कॉलेज का नाम सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद
रोनित रॉय  का व्यवसाय अभिनेता और बिजनेसमैन
रोनित रॉय  एपिसोड आय 1.25 लाख रूपए 
रोनित रॉय  की वार्षिक आय3 करोड़ रूपए 
रोनित रॉय की कुल संपत्ति 32 करोड़ रूपए के लगभग 
रोनित रॉय की वैवाहिक स्थितिविवाहित
रोनित रॉय की वैवाहिक तिथि 25 दिसंबर 2003

रोनित रॉय  की शारीरिक संरचना (Ronit Roy body structure)

रोनित रॉय की लंबाई5 फुट 8 इंच
रोनित रॉय  का वजन75 किलोग्राम
रोनित रॉय  का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
रोनित रॉय  की आंखों का रंगभूरा 
रोनित रॉय के बालों रंग काला

रोनित रॉय  का परिवार (Ronit Roy’s family)

रोनित रॉय के पिता का नाम ब्रोतींद्रनाथ रॉय  (बिजनेसमैन)
रोनित रॉय  की माता का नाम डॉली बॉस रॉय 
रोनित रॉय के  छोटे भाई का नामरोहित रॉय ( अभिनेता)
रोनित रॉय  की पत्नी का नामनीलम सिंह ( अभिनेत्री और मॉडल)
रोनित रॉय  के बेटे का नामअगस्त्य
रोनित रॉय  की बेटियों के नामओना और आदोर 

रोनित रॉय का बॉलीवुड में पदार्पण (Ronit Roy’s Bollywood debut)

रोनित रॉय का सफर इतना आसान नहीं था। जब वह अहमदाबाद से मुंबई स्थानांतरित हुए तब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। उस समय वह अपने पिता के दोस्त सुभाष घई के घर 1 वर्ष तक रहे। फिल्मों में आने से पहले उन्हें बहुत कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। उन्होंने डिश वॉशिंग,  सफाई, वेटर और  बार टेन्डिंग का भी काम किया। वर्ष 1992 में दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित और जिमी नरूला द्वारा निर्मित  रोमांटिक ड्रामा फिल्म जान तेरे नाम से रोनित रॉय  ने बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता रोनित रॉय  पहली चॉइस नहीं  थे  परंतु जब बाद में उन्होंने एक बार फिर से ऑडिशन दिया तो उन्हें इस फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। वर्ष 1993 में रोनित रॉय ने आदित्य पंचोली और किशोरी शहाणे के साथ 1993 में हुए बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म  बॉम्ब  ब्लास्ट  वर्ष 1993 में भी काम किया। इनकी पहली फिल्म के साथ-साथ यह फिल्म भी खूब कामयाब रही। 

Also Read  नितिन मुकेश का जीवन परिचय(Biography of Nitin Mukesh)

वर्ष 1993 में ही इनकी बतौर सहायक अभिनेता एक्शन ड्रामा फिल्म सैनिक आई। इस फिल्म का निर्देशन सिकंदर भारती ने किया था।  इस फिल्म के मुख्य किरदार थे अक्षय कुमार और अश्विनी भावे। इस फिल्म के 2 गाने कितनी हसरत है हमें और मेरी वफाएं याद करोगे जबरदस्त हिट हुए। वर्ष 1995 में अनीस बजमी द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म हलचल में भी रोनित रॉय ने बतौर सहायक अभिनेता काम किया। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में अजय देवगन,  काजोल,  विनोद खन्ना और  अमरीश पुरी थे।

वर्ष 1990 के दशक के अंतिम समय में रोनित रॉय की लगातार 7 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही। इसका उनके बॉलीवुड करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। बहुत समय के बाद जाकर रोनित रॉय  को फिल्मों में काम तो मिला मगर  साइड रोल ही  मिले।

Also Read  विधु विनोद चोपड़ा का संक्षिप्त परिचय (Vidhu Vinod Chopra Biography)

रोनित रॉय  की हिट फिल्मों की सूची (Ronit Roy hit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 जान तेरे नाम 1992बॉम्ब  ब्लास्ट 1993
 सैनिक 1993 हलचल 1995
 रॉक डांसर 1995 खतरों के खिलाड़ी 2001
 किसना : द वारियर  पोएट 2005 लक बाय चांस 2009
 पंख 2010 उड़ान 2010
 मिडनाइट चिल्ड्रन 2012 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012
 शूटआउट एट वडाला 2013 2 स्टेट्स 2014
 गुड्डू रंगीला 2015 काबिल 2017
 सरकार 3 2017 मुन्ना माइकल 2017
 लव यात्री 2050 ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018
 अर्जुन पटियाला 2019 शमशेरा 2022

रोनित रॉय का टेलीविजन धारावाहिकों में  पदार्पण (Ronit Roy’s debut in television serials)

 जब रोनित रॉय  की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी तो उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तब उन्होंने  टेलीविजन धारावाहिकों में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। उन्होंने वर्ष 2002 में बालाजी टेलिफिल्म्स के साथ कमल धारावाहिक से टेलीविजन में पदार्पण किया। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात रोनित रॉय  को टेलीविजन की दुनिया के और भी लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि कसौटी जिंदगी की,  क्योंकि सास भी कभी बहू थी,  बंदिनी,  किचन चैंपियन,  अदालत,  इतना करो ना मुझे प्यार, कसम से में  अभिनय करने का अवसर मिला। इन सभी धारावाहिकों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। किचन चैंपियन रियलिटी शो को उन्होंने हॉस्ट  किया।  इतने सफलतापूर्वक काम करने के पश्चात रोनित रॉय  को टेलीविजन का बिग बी कहा जाने लगा।

रोनित रॉय के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Ronit Roy)

वर्ष 2003  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी की

वर्ष 2007  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल इंडियन टेली अवॉर्ड्स  धारावाहिक कसम से

वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लीड रोल  इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक बंदिनी

वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ड्रामा इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक बंदिनी 

वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  फिल्म फेयर अवॉर्ड्स  फिल्म उड़ान

वर्ष 2011  यादगार कैरेक्टर में  बिग टेलिविजन अवॉर्ड्स  धारावाहिक कसौटी जिंदगी की

वर्ष 2011 वीर कैरक्टर मेल बिग टेलिविजन अवॉर्ड्स  धारावाहिक अदालत

वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ विलेन  स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म गुड्डू रंगीला

रोनित रॉय की आगामी फ़िल्में (Ronit Roy upcoming movies)

लाइगर                          -Liger 

गुमराह                          -Gumraah 

ब्लडी डैडी                       -Bloody daddy 

शहज़ादा                        -Shehzada 

रोनित रॉय  एपिसोड आय 

1.25 लाख रूपए

रोनित रॉय  की वार्षिक आय

1.25 लाख रूपए 

रोनित रॉय  एपिसोड आय 

32 करोड़ रूपए के लगभग 

रोनित रॉय के शौक 

इंटरनेट सर्फिंग और नई चीजें सीखना

रोनित रॉय  का पसंदीदा खाना 

इटालियन फूड,  बंगाली करीस, चावल और मछली 

error: Content is protected !!