मिथुन चक्रवर्ती का संक्षिप्त परिचय(Mithun Chakraborty Biography)

Mithun Chakraborty Biography

मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम है। यह ट्रेंड मेकर के नाम से भी जाने जाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी अद्वितीय योगदान दिया है। मिथुन चक्रवर्ती वर्ष 1976 से अब तक लगभग 131 फिल्मों में काम कर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती मूलत:  अपने डांस के कारण विदेशों में भी लोकप्रिय माने जाते हैं।  मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ पहला विवाह असफल होने के पश्चात उन्होंने दूसरा विवाह अभिनेत्री योगिता बाली से किया। मिथुन चक्रवर्ती के जीवन पर आधारित अब तक पांच  पुस्तकें बंगाली भाषा में लिखी जा चुकी है। वह CINTAA नामक एक सेवा समिति भी चलाते हैं। जिसका उद्देश्य संघर्ष कर रहे कलाकारों की हर मुमकिन तरीके से सहायता करना होता है। मिथुन चक्रवर्ती ने वर्ष 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग के लिए रॉयल बंगाल टाइगर की भी स्थापना की।

 मिथुन चक्रवर्ती का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Birth and family background of Mithun Chakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म पश्चिमी बंगाल के कोलकाता शहर में 16 जून 1950 में हुआ। इनके पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती और माता शांति रानी चक्रवर्ती है। आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण और समाज के दुर्व्यवहार के कारण फिल्मों में आने से पहले यह नक्सली विचारधारा के साथ जुड़ गए थे। परंतु जब इनकी भाई की एक घटना में मृत्यु हो गई तो इससे इन को गहरा आघात पहुंचा और यह दोबारा अपने परिवार में लौट आए। जब इन्होंने नक्सली समुदाय को छोड़ दिया तो इनको इससे जान का बहुत बड़ा खतरा था परंतु फिर भी वह अपने फैसले पर अटल रहे। उस समय नक्सलवादियों में इनकी “भा”  नाम के एक व्यक्ति के साथ दोस्ती हो गई थी। उस समय युवा व्यक्तियों का मन परिवर्तन करने  के लिए माहिर था।

Also Read  आर्य बब्बर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Arya Babbar)

 मिथुन चक्रवर्ती की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Mithun Chakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती की प्रारंभिक शिक्षा ओरिएंटल सेमिनरी कोलकाता से हुई। यह स्कूल मुख्यता हिंदू परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के लिए ही वर्ष 1829 में गौर मोहन अड्डी द्वारा खोला गया था। यहां से स्कूली शिक्षा संपूर्ण करने के पश्चात  इन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री प्राप्त की।  मिथुन चक्रवर्ती में बचपन से ही अभिनय के  गुण शामिल थे और वह अपना करियर भी इसी में बनाना चाहते थे। इसलिए बीएससी की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से अभिनय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Also Read  राजकुमार हिरानी का संक्षिप्त परिचय (Rajkumar Hirani Biography)

 मिथुन चक्रवर्ती की व्यक्तिगत जानकारी  (Mithun Chakraborty’s personal information)

वास्तविक नाम गौरंग चक्रवर्ती
 उपनाम मिथुन चक्रवर्ती
 मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन 16 जून 1950
मिथुन चक्रवर्ती की आयु 72 वर्ष
 मिथुन चक्रवर्ती का जन्म स्थान कोलकाता,  पश्चिम बंगाल भारत
 मिथुन चक्रवर्ती का मूल निवास स्थान कोलकाता,  पश्चिम बंगाल भारत
मिथुन चक्रवर्ती के घर का पता 36G,  टॉप्सिया रोड,  कोलकाता,  पश्चिम बंगाल भारत
 मिथुन चक्रवर्ती की राष्ट्रीयता भारतीय 
 मिथुन चक्रवर्ती धर्महिंदू
 मिथुन चक्रवर्ती की शैक्षणिक योग्यता बीएससी में स्नातक   अभिनय में  स्नातक
 मिथुन चक्रवर्ती के स्कूल का नामओरिएंटल सेमिनरी स्कूल कोलकाता
 मिथुन चक्रवर्ती के कॉलेज का नाम स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता    फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे
मिथुन चक्रवर्ती का  व्यवसाय अभिनेता और  राजनीतिज्ञ
मिथुन चक्रवर्ती की प्रति फिल्म आय 3 करोड रुपए 
 मिथुन चक्रवर्ती की कुल संपत्ति 282 करोड रुपए
 मिथुन चक्रवर्ती की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
 मिथुन चक्रवर्ती के वैवाहिक  तिथि पहला विवाह वर्ष 1985 से 1988 (गुप्त रूप से ) श्रीदेवी  साथ      पहला आधिकारिक विवाह  वर्ष 1979  हेलेना ल्यूक के साथ ( डाइवोर्स)    दूसरा आधिकारिक विभाग वर्ष 1970 में योगिता बाली के साथ
 मिथुन चक्रवर्ती का राजनीतिक झुकाव भारतीय जनता पार्टी
 मिथुन चक्रवर्ती का राजनीतिक पद मेंबर ऑफ पार्लिमेंट राज्यसभा

 मिथुन चक्रवर्ती की शारीरिक संरचना (Mithun Chakraborty body structure)

मिथुन चक्रवर्ती की लंबाई 6 फीट
मिथुन चक्रवर्ती का भजन 70 किलोग्राम
 मिथुन चक्रवर्ती का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 24 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
 मिथुन चक्रवर्ती की आंखों का  रंग काला
 मिथुन चक्रवर्ती के बालों का रंग काला

मिथुन चक्रवर्ती का परिवार (Mithun Chakraborty’s family)

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का नाम बसंत कुमार चक्रवर्ती
 मिथुन चक्रवर्ती की माता का नाम शांति रानी चक्रवर्ती
 मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी का नाम योगिता बाली
 मिथुन चक्रवर्ती के बेटों का नाम महाक्षय चक्रवर्ती, उश्मेय चक्रवर्ती,  नमाशी चक्रवर्ती
 मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का नाम दिशानी चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती का हिंदी फिल्मों में पदार्पण (Mithun Chakraborty’s debut in Hindi films)

 मिथुन चक्रवर्ती ने वर्ष 1976 में मृणाल सेन की  फिल्म मृगया से पदार्पण किया। इस फिल्म के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया।  इसके बाद उन्होंने दो अंजाने वर्ष 1976 और फूल खिले हैं गुलशन गुलशन वर्ष 1978 में छोटे-छोटे रोल किए। वर्ष 1978 में आई फिल्म मेरा रक्षक उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। 1980 में आई फिल्म हमसे बढ़कर कौन और हमसे है जमाना सुपरहिट रही। इन फिल्मों से मिथुन चक्रवर्ती को नई  पहचान मिली|  मिथुन चक्रवर्ती केवल वर्ष 1980 के दशक में लगभग 110 फिल्मों में काम किया और मेरा उसमें उन्होंने एक्शन फैमिली ड्रामा रोमांस और हास्य फिल्में भी की ।

Also Read  श्रुति हासन की जीवनी, पारीवारिक पृष्ठभूमि और फिल्मों में पदार्पण(Shruti Haasan Biography)

 वर्ष 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में मुख्यतः रूस में मिथुन चक्रवर्ती को विशेष पहचान दिलाई। इस फिल्म का गाना आई एम ए डिस्को डांसर से वह भारत की ही नहीं बल्कि विदेशों की युवा लड़कियों में भी लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 1984 में उन्होंने म्यूजिकल फिल्म कसम पैदा करने वाले की, डांस डांस वर्ष 1987, कमांडो  वर्ष 1988 में भी अपने अभिनय का उत्कृष्ट नमूना दिया। वर्ष 1985 में आई फिल्म प्यार झुकता नहीं एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में इनकी सह कलाकार पद्मिनी कोल्हापुरी, बिंदु,  डैनी थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। 

वर्ष 1990 में आई फिल्म अग्निपथ में मुख्य किरदार तो अमिताभ बच्चन का ही था परंतु  सह कलाकार के तौर पर इस फुल मूवी मिथुन चक्रवर्ती ने भी   अतुलनीय काम किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी को खूब सराहा गया। मिथुन चक्रवर्ती ने हीरो के तौर पर ही नहीं बल्कि  एक विलेन के तौर पर भी  वर्ष 1995 में जल्लाद फिल्म में काम किया। इस फिल्म के लिए उनको फिल्म फेयर विलन अवार्ड और स्टार स्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ विलन से नवाजा गया।

एक लंबे समय के अंतराल के पश्चात मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में फिर से आगमन किया और वर्ष 2010 वीर,  वर्ष 2010 गोलमाल 3,  वर्ष 2012 हाउसफुल 2,  वर्ष 2012  ओह एम जी :  ओ माय गॉड जैसी सुपरहिट फिल्मों में प्रशंसनीय काम किया।

मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट फिल्मों की सूची (Mithun Chakraborty superhit movies list)

 फिल्म का नाम  वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 मेरा रक्षक 1978 द नक्सलाइट्स 1980
 हमसे बढ़कर कौन 1981 स्वामी दादा 1982
 डिस्को डांसर 1982 हमसे है जमाना 1983
 बॉक्सर 1984 घर एक मंदिर 1984
 जाग उठा इंसान 1984 कसम पैदा करने वाले की 1984
 प्यार झुकता नहीं 1985 स्वर्ग से सुंदर 1986
 डांस डांस 1987 जीते हैं शान से 1987
 गंगा जमुना सरस्वती 1988 दाना पानी1989 
गुनाहों का  देवता 1990 दलाल 1993
 परमात्मा 1994 जल्लाद 1995
गुरु 2007 वीर 2010
 गोलमाल 3 2010OMG – ओ माय गॉड 2012
 हाउसफुल 2 2012 द  कश्मीर फाइल्स 2022

मिथुन चक्रवर्ती की अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Mithun Chakraborty)

वर्ष 1991 सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म अग्निपथ

 वर्ष 1996 नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फिल्म फेयर अवॉर्ड्स  फिल्म जल्लाद

वर्ष 2007 लाइफटाइम अचीवमेंट स्टारडस्ट अवॉर्ड

 वर्ष 2007 रोल मॉडल ऑफ द ईयर स्टारडस्ट अवॉर्ड 

error: Content is protected !!