आर्य बब्बर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Arya Babbar)

Arya Babbar biography
Contents hide

आर्य बब्बर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ राज बब्बर और थिएटर कलाकार नादिरा बब्बर के बेटे हैं। आर्य बब्बर ने वर्ष 2002 में आई रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म  अब के बरस से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। आर्य बब्बर  बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में आई पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म विरसा में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। आर्य बब्बर को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं और कुल मिलाकर वह लगभग 29 फिल्मों में काम कर चुके हैं। आर्य बब्बर बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन धारावाहिकों में भी सक्रियता से काम करते हैं। वह हिंदी धारावाहिक रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 के प्रतिभागी रह चुके हैं।

Also Read  अर्जुन कपूर का संक्षिप्त परिचय (Arjun Kapoor Biography)

आर्य बब्बर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arya Babbar’s birthday and his family background)

आर्य बब्बर का जन्म 24 मई 1981 को मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ राज बब्बर और थिएटर कलाकार नादिरा बब्बर के घर मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम जूही बब्बर है। जूही बब्बर भी बॉलीवुड और टेलीविजन धारावाहिकों की अभिनेत्री है। मशहूर टेलीविजन धारावाहिक अभिनेता अनूप सोनी जूही बब्बर के पति और आर्य बब्बर के जीजा है।  आर्य बब्बर के पिता राज बब्बर ने  स्मिता पाटिल के साथ दूसरा विवाह किया था। स्मिता पाटिल और राज बब्बर का एक बेटा प्रतीक बब्बर है यानी कि प्रतीक बब्बर आर्य बब्बर के सौतेले भाई हैं। इनकी सौतेली माता स्मिता पाटिल का 13 दिसंबर 1986 को 31 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था।

आर्य बब्बर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Arya Babbar)

वास्तविक नाम आर्य बब्बर
 आर्य बब्बर का उपनामगोर्की , सज्जाद 
 आर्य बब्बर का जन्मदिन 24 मई 1981
 आर्य बब्बर की आयु 41 वर्ष
 आर्य बब्बर का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 आर्य बब्बर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
आर्य बब्बर की राष्ट्रीयता भारतीय
 आर्य बब्बर का धर्मसिख  
 आर्य बब्बर की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
 आर्य बब्बर के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
 आर्य बब्बर के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं
 आर्य बब्बर का व्यवसाय अभिनेता
 आर्य बब्बर की वार्षिक आय 25 लाख रुपए
 आर्य बब्बर की मासिक आय2  लाख रुपए
 आर्य बब्बर की कुल संपत्ति 14 करोड़ रूपए 
 आर्य बब्बर की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 आर्य बब्बर की वैवाहिक तिथि 22 फरवरी 2016

आर्य बब्बर  की शारीरिक संरचना (Body Structure of Arya Babbar)

आर्य बब्बर की लंबाई5 फुट 10 इंच
 आर्य बब्बर का वज़न  80 किलोग्राम
 आर्य बब्बर का शारीरिक माप छातीत 43  इंच,  कमर 33 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
 आर्य बब्बर की आंखों का रंग गहरा भूरा
 आर्य बब्बर के बालों का रंग  काला

आर्य बब्बर का परिवार (Arya Babbar family)

आर्य बब्बर के पिता का नाम  राज बब्बर ( पूर्व अभिनेता और राजनीतिज्ञ)
 आर्य बब्बर की माता का नाम नादिरा बब्बर ( थिएटर कलाकार और  निर्देशक)
 आर्य बब्बर की  बहन का नाम जूही बब्बर
 आर्य बब्बर की सौतेली माता का नाम  स्मिता पाटिल  (देहांत- 13 दिसंबर 1986)
 आर्य बब्बर के सौतेले भाई का नाम प्रतीक बब्बर
 आर्य बब्बर की पत्नी का नामजैस्मीन पुरी

आर्य बब्बर का बॉलीवुड में पदार्पण (Arya Babbar’s Bollywood debut)

आर्य बब्बर ने वर्ष 2002 में राज कँवर की फिल्म  अब के बरस से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म मेंअभिनेत्री अमृता राव  थी। वर्ष 2003 में आर्य बब्बर ने सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित और राजू मवनी  द्वारा निर्मित फिल्म मुद्दा :  द ईशु  में भी काम किया। वर्ष 2004 में इन्होंने थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम फिल्म में किरण करमाकर,   अशोक सरफ़ ,  निशिगंधा और शोमा आनंद के साथ काम किया। यह फिल्म टीनेजर्स की प्रेम कहानी पर आधारित थी। वर्ष 2010 में इन्होंने फराह खान द्वारा निर्देशित और ट्विंकल खन्ना द्वारा निर्मित फिल्म तीस मार खान ने इंस्पेक्टर धुरिन्दर का किरदार निभाया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थी। वर्ष 2012 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ  दूसरी फिल्म जोकर में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री का किरदार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया। वर्ष 2013 में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला  में बादल की भूमिका निभाई। वर्ष 2015 में करण अंशुमन द्वारा निर्देशित और  फरहान अख्तर द्वारा निर्मित कॉमेडी स्टैरिकाल फिल्म  बंगिस्तान में जुल्फी की भूमिका निभाई।

Also Read  नीना गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neena Gupta)

आर्य बब्बर का पंजाबी फिल्मों में पदार्पण  (Arya Babbar’s debut in Punjabi films)

आर्य बब्बर ने वर्ष 2010 में पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म विरसा  से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। उन्होंने युवराज सिंह ग्रेवाल (यूवी) की भूमिका निभाई। यह फिल्म भारत पाकिस्तान की भाषा और सामाजिक  संस्कृति के ऊपर आधारित थी। वर्ष 2011 में इन्होंने अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म यार अनमुल्ले में युवराज हंस,  हरीश वर्मा,  जीविधा शर्मा,  काजल जैन,  और  जिमी गोत्रा के साथ काम किया। वर्ष 2013 में इन्होंने जट्स इन गोलमाल  फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाई। इसी वर्ष इनकी दूसरी पंजाबी फिल्म  पंकज मिश्रा द्वारा निर्देशित और मल्टीमीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित नॉटी जट्स  रोशन प्रिंस और बिन्नू ढिल्लों और नीरू बाजवा के साथ काम  किया। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इसी वर्ष इन की तीसरी  पंजाबी फिल्म  सागर एस. शर्मा  निर्देशित हीरो एंड हीरो में  गुरप्रीत गुग्गी, प्रीत भुल्लर, मुकुल देव और मनोज पेहवा के साथ काम किया।

Also Read  Kirill Yurovskiy: Holiday And Leisure Ideas For Large Families

आर्य बब्बर का टेलीविजन धारावाहिक में पदार्पण (Arya Babbar’s television serial debut)

वर्ष 2014 में आर्य बब्बर ने कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 में भी हिस्सा लिया। इस रियलिटी शो में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे परंतु शो के  56वें दिन 16 नवंबर  2014 को  निष्कासित कर दिया गया। वर्ष 2015 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक संकट मोचन महाबली हनुमान में भी दशानन रावण की भूमिका निभाई। इसी वर्ष एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक डर सबको लगता है के 15वें   एपिसोड में आर्य बब्बर ने  डॉक्टर अश्विन  शोध का किरदार निभाया। वर्ष 2021 में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाली शार्ट फिल्म बंद तिजोरी का भी आर्य बब्बर हिस्सा रह चुके हैं।

आर्य बब्बर की आगामी फिल्म (Arya Babbar upcoming movie)

रंगीला                           – Rangeela

सूपर धमाल.कॉम           – Super Dhamaal.Com

आर्य बब्बर की वार्षिक आय 

25 लाख रुपए

 आर्य बब्बर की मासिक आय

2  लाख रुपए

 आर्य बब्बर की कुल संपत्ति

 14 करोड़ रूपए 

आर्य बब्बर का पसंदीदा  खाना

 घर का बना हुआ खाना और छोले भटूरे

 आर्य बब्बर का पसंदीदा रंग

 सफेद और काला

 आर्य बब्बर का पसंदीदा खेल

 फुटबॉल

 आर्य बब्बर के शोंक 

 ड्राइविंग और जिमिंग

error: Content is protected !!