अमृता सिंह का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Amrita Singh)
अमृता सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम है जिन्होंने वर्ष 1983 से लेकर अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से पहली इनिंग में उन्होंने 45 फिल्में और रिटायरमेंट के बाद दूसरी इनिंग में लगभग 10 से 12 फिल्मों में काम किया है। अमृता सिंह अपनी पहली फिल्म बेताब से ही लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई थी।अमृता सिंह सैफ अली खान के नवाब घराने की बहू भी रह चुकी हैं। मूल रूप से यह पंजाबी घराने से संबंध रखती है। बॉलीवुड में आने से पहले अमृता सिंह एक बैली डांसर हुआ करती थी। यह माना जाता है कि अमृता सिंह की मां जो कि उस समय राजनीतिज्ञ थी उन्होंने बॉलीवुड में अमृता सिंह का करियर बनाने के लिए बहुत योगदान दिया।
अमृता सिंह का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Amrita Singh’s birthday and her family background)
अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पंजाब में हुआ। इनकी माता का नाम रुखसाना सुल्ताना है जोकि उस समय राजनीतिज्ञ थी। वर्ष 1970 में लगे आपातकाल के दौरान उन्होंने संजय गांधी के साथ खूब काम किया खासतौर से पुरानी दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में। इनके पिता का नाम शिवेंद्र सिंह विर्क है जो कि भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की जड़ें 17 वी शताब्दी में गुजरे भाई संगत सिंह से जुड़ती है। अमृता सिंह भाई शोभा सिंह जी की पोती है। मशहूर नोवलिस्ट खुशवंत सिंह भी इनके रिश्तेदार है।
अमृता सिंह की शैक्षणिक योग्यता (Amrita Singh’s Educational Qualification)
अमृता सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली से प्राप्त की। वह बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी। वह इंग्लिश, पंजाबी और हिंदी बहुत ही सरलता के साथ बोल दिया करती थी। अमृता सिंह की उच्च शिक्षा के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अमृता सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Amrita Singh)
| वास्तविक नाम | अमृता सिंह विर्क |
| अमृता सिंह का उपनाम | डिंगी |
| अमृता सिंह का जन्मदिन | 9 फरवरी 1958 |
| अमृता सिंह की आयु | 64 वर्ष |
| अमृता सिंह का जन्म स्थान | हड़ली , ख़ुशाब – पंजाब भारत |
| अमृता सिंह का मूल निवास स्थान | पंजाब भारत |
| अमृता सिंह के घर का पता | बेल्स्कोट बंगलो 5 , लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स , अँधेरी वेस्ट मुंबई |
| अमृता सिंह की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अमृता सिंह का धर्म | शादी से पहले हिंदू और शादी के बाद इस्लाम |
| अमृता सिंह की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| अमृता सिंह के स्कूल का नाम | मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली |
| अमृता सिंह के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| अमृता सिंह का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| अमृता सिंह की मासिक आय | ₹28 लाख रुपए |
| अमृता सिंह की कुल संपत्ति | ₹5 करोड़ रूपए के लगभग |
| अमृता सिंह की वैवाहिक स्थिति | तलाकशुदा |
| अमृता सिंह की वैवाहिक तिथि | अक्टूबर 1991 |
| अमृता सिंह की तलाक की तिथि | वर्ष 2004 |
अमृता सिंह का फिगर और शारीरिक माप (Amrita Singh’s figure and body measurements)
| अमृता सिंह की लंबाई | 5 फुट 1 इंच |
| अमृता सिंह का वजन | 70 किलोग्राम |
| अमृता सिंह का शारीरिक माप | अप्पर 33 इंच, कमर 32 इंच, लोअर 34 इंच |
| अमृता सिंह की आंखों का रंग | भूरा |
| अमृता सिंह के बालों का रंग | भूरा |
अमृता सिंह का परिवार (Amrita Singh family)
| अमृता सिंह के पिता का नाम | शिवेंद्र सिंह विर्क ( भारतीय सेना अफ़सर) |
| अमृता सिंह की माता का नाम | रुखसाना सुल्ताना ( पॉलीटिकल एक्टिविस्ट) |
| अमृता सिंह के पूर्व पति का नाम | सैफ अली खान |
| अमृता सिंह के बेटे का नाम | इब्राहिम अली खान |
| अमृता सिंह की बेटी का नाम | सारा अली खान |
अमृता सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण (Amrita Singh’s Bollywood debut)
अमृता सिंह का वर्ष 1983 में आई फिल्म बेताब से पदार्पण हुआ। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में इन्होंने सनी देओल के साथ काम किया। यह फिल्म सनी देओल की भी बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अमृता सिंह और सनी देओल दोनों का ही काम बहुत सराहा गया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 1984 में आई फिल्म सनी में भी इन दोनों ने ही काम किया।
वर्ष 1985 में आई फिल्म मर्द में अमृता सिंह ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई के साथ सुपरहिट रही। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए और इस फिल्म में भी अमृता सिंह के अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 1986 में आई फिल्म चमेली की शादी में अमृता सिंह ने एक स्कूल की लड़की का किरदार निभाया। जो कि एक लड़के के प्यार में पड़ जाती है। यह एक हास्य रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म में अमृता सिंह ने अनिल कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और सुपरहिट रही।
वर्ष 1988 में आई फिल्म वारिस भी दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। इस फिल्म में अमृता सिंह के साथ राज बब्बर, समिता पाटिल और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया। इस फिल्म में भी अमृता सिंह के अभिनय को खूब सराहा गया
वर्ष 1992 में आई फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन, सूर्यवंशी और वर्ष 1983 में आई फिल्म आईना में अमृता सिंह ने नकारात्मक भूमिका निभाई। नकारात्मक भूमिका को भी अमृता सिंह ने बहुत ही बारीकी के साथ निभाया। वर्ष 1993 के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले लिया।
रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड में दोबारा प्रवेश (Re-entering Bollywood after retirement)
लगभग 10 वर्षों के बाद अमृता सिंह ने वर्ष 2002 में आई फिल्म 23 मार्च 1931 शहीद से बॉलीवुड में दोबारा प्रवेश किया। इस फिल्म में इन्होंने भगत सिंह की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार बॉबी देओल ने निभाया। वर्ष 2007 में आई फिल्म कलयुग में भी अमृता सिंह ने रतनप्रभा डोलस नामक एक नकारात्मक भूमिका निभाई। इसी वर्ष होने हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म शूटआउट अट लोखंडवाला में भी काम किया।
इसके बाद वह कई फिल्मों कजरारे वर्ष 2010, औरंगजेब वर्ष 2012, टू स्टेट्स वर्ष 2014, फ्लाइंग जट्ट वर्ष 2016 बदला वर्ष 2019 और हीरोपंती 2 वर्ष 2022 में नजर आई।
अमृता सिंह का टेलीविजन की दुनिया में प्रवेश (Amrita Singh’s entry into the world of television)
अमृता सिंह ने वर्ष 2005 में एकता कपूर द्वारा निर्मित काव्यांजलि धारावाहिक में एक नकारात्मक भूमिका निभाई। इस धारावाहिक में उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नकारात्मक किरदार निभाने के लिए इंडियन टेली अवार्ड से भी नवाजा गया।
अमृता सिंह की फिल्मों की सूची (List of Amrita Singh movies)
| फिल्म का नाम | वर्ष | फिल्म का नाम | वर्ष |
| बेताब | 1983 | सनी | 1984 |
| दुनिया | 1984 | साहेब | 1985 |
| मर्द | 1985 | मेरा धर्म | 1986 |
| चमेली की शादी | 1986 | काला धंधा गोरे लोग | 1986 |
| कर्म दाता | 1986 | नाम | 1986 |
| नामोनिशान | 1987 | खुदगर्ज | 1987 |
| ठिकाना | 1987 | मुलजिम | 1988 |
| कब्जा | 1988 | तमाचा | 1988 |
| वारिस | 1988 | चरणों की सौगंध | 1988 |
| सच्चाई की ताकत | 1989 | हथियार | 1989 |
| गलियों का बादशाह | 1989 | इलाका | 1989 |
| तूफान | 1989 | जादूगर | 1989 |
| वीरू दादा | 1989 | मौत के फरिश्ते | 1989 |
| आग का दरिया | 1989 | क्रोध | 1989 |
| साधु संत | 1989 | रूपए 10 करोड़ | 1991 |
| धर्म संकट | 1991 | प्यार का साया | 1991 |
| राजू बन गया जेंटलमैन | 1992 | सूर्यवंशी | 1992 |
| कल की आवाज | 1992 | आईना | 1993 |
| रंग | 1993 | 23 मार्च 1931 शहीद | 2002 |
| कलयुग | 2005 | शूटआउट अट लोखंडवाला | 2007 |
| दस कहानियां | 2007 | कजरारे | 2010 |
| औरंगजेब | 2012 | 2 स्टेट्स | 2014 |
| अ फ्लाइंग जट्ट | 2016 | हिंदी मीडियम | 2017 |
| बदला | 2019 | हिरोपंती 2 | 2022 |
