भूमि पेडणेकर का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि।बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Bhumi Pednekar)

Bhumi Pednekar Biography
Contents hide

भूमि पेडणेकर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Bhumi Pednekar)

भूमि पेडणेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्रियों में से एक हैं  जिनकी बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि ना होते हुए भी उन्होंने अपने दम पर अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। भूमि पेडणेकर का जन्म मुंबई में हुआ परंतु मूल रूप से कहा कोंकणी और हरियाणवी है। उन्होंने विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है। भूमि पेडणेकर ने वर्ष 2015 में दम लगा के हईशा रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक वह लगभग 13 फिल्मों में सफलतापूर्वक अभिनय कर चुकी हैं और  अब आगामी फिल्म की शूटिंग का भी काम कर रही हैं। भूमि पेडणेकर को अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Also Read  आदित्य चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण। (Biography of Aditya Chopra)

भूमि पेडणेकर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Bhumi Pednekar’s birthday and her family background)

भूमि पेडणेकर का जन्म 18 जुलाई 1989  को मुंबई महाराष्ट्र में एक हिंदू परिवार में हुआ। मूल रूप से यह कोंकणी और हरियाणवी क्षेत्र से संबंध रखती हैं। इनके पिता सतीश महाराष्ट्र सरकार में गृह और लेबर मिनिस्टर रह चुके हैं।इनकी माता सुमित्रा एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो  अपने पति की मृत्यु के बाद लोगों को तंबाकू से होने वाले कैंसर के प्रति जागरूक करती हैं।इनकी एक छोटी बहन भी है,  जिनका नाम समीक्षा है।

भूमि पेडणेकर की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Bhumi Pednekar)

भूमि पेडणेकर की प्रारंभिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर जूहू मुंबई से हुई। जब वह 15 वर्ष की थी तब इनकी स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात इनके माता-पिता ने विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट मुंबई में दाखिला करवाने के लिए लोन लिया था  परंतु इंस्टिट्यूट में उनकी हाजिरी कम होने के कारण निकाल दिया गया। विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट से निष्कासित किए जाने के लगभग 1 साल के अंदर ही इन्होंने यश राज फिल्म्स को बतौर सहायक फिल्म निर्देशक ज्वाइन कर लिया।  यहां से जो इन्होंने कमाई की उससे अपने लोन को चुका दिया। जहां उन्होंने शानू शर्मा के साथ लगभग 6 वर्षों तक काम किया।

भूमि पेडणेकर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Bhumi Pednekar)

वास्तविक नाम भूमि पेडणेकर
 भूमि पेडणेकर का जन्मदिन 18 जुलाई 1989 
 भूमि पेडणेकर की आयु 33 वर्ष
 भूमि पेडणेकर का जन्म स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
भूमि पेडणेकर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
भूमि पेडणेकर की राष्ट्रीयता भारतीय
 भूमि पेडणेकर का धर्म हिंदू
 भूमि पेडणेकर की शैक्षणिक योग्यता बी कॉम ( बैचलर ऑफ कॉमर्स)
 भूमि पेडणेकर के स्कूल का नाम आर्य विद्या मंदिर स्कूल जूहू मुंबई
 भूमि पेडणेकर के कॉलेज का नाम विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म कम्युनिकेशन एंड मीडिया मुंबई ( आज कम होने के कारण निष्कासित कर दिया गया)   यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई
 भूमि पेडणेकर का व्यवसाय अभिनेत्री
भूमि पेडणेकर की मासिक आय30  लाख रुपए से अधिक
भूमि पेडणेकर की वार्षिक आय5 करोड़ रुपए के लगभग
 भूमि पेडणेकर की प्रति फिल्म आय 2 – 3 करोड़ रुपए
 भूमि पेडणेकर की कुल संपत्ति15 करोड़ रुपए के लगभग
भूमि पेडणेकर की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

भूमि पेडणेकर का फिगर शारीरिक संरचना (Bhumi Pednekar’s figure and body structure)

भूमि पेडणेकर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
भूमि पेडणेकर का वजन 60 किलोग्राम
भूमि पेडणेकर का फिगर  व शारीरिक मापअप्पर  34 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर  36 इंच
भूमि पेडणेकर की आंखों का रंग भूरा
 भूमि पेडणेकर के बालों का रंग काला

 भूमि पेडणेकर का परिवार (Bhumi Pednekar’s family)

भूमि पेडणेकर के पिता का नाम स्वर्गीय सतीश ( राजनेता)
 भूमि पेडणेकर की माता का नाम सुमित्रा ( सामाजिक कार्यकर्ता)
 भूमि पेडणेकर की बहन का नाम समीक्षा ( वकील )

भूमि पेडणेकर का बॉलीवुड में पदार्पण (Bhumi Pednekar’s Bollywood debut)

भूमि पेडणेकर वर्ष 2015 में यशराज फिल्म्स बैनर द्वारा  निर्मित और शरद  कटारिया द्वारा निर्देशित  रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दम लगा के हईशा  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह अभिनेता आयुष्मान खुराना। इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए इन्होंने 12 किलोग्राम वजन बढ़ाया था।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और इस फिल्म में भूमि पेडणेकर के अभिनय को दर्शकों  और क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया।

Also Read  नीना गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neena Gupta)

 इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2017 में उन्होंने श्री नारायण  सिंह द्वारा  निर्देशित  कॉमेडी ड्रामा फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा  मैं अक्षय कुमार के साथ काम किया। इस फिल्म में भूमि पेडणेकर ने एक देहाती महिला का किरदार निभाया था। जिसे खुले में शौच करने के लिए मजबूर किया जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 बिलियन रुपए की कमाई की। यह फिल्म इनके करियर की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म है। इसी वर्ष इन्होंने आर एस प्रसन्न द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय द्वारा निर्मित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल सावधान में भी अतुलनीय काम किया। यह फिल्म एक तमिल फिल्म कल्याणा समायल साधम  का रीमेक थी।  इस फिल्म में भी इनके सह अभिनेता आयुष्मान खुराना थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 मिलियन  रुपए की कमाई की।

Also Read  शबाना आज़मी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Shabana Azmi)

वर्ष 2019 में भूमि पेडणेकर नी अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित क्राईम ड्रामा फिल्म सोन चिड़िया में चंबल के क्षेत्र में रहने वाली एक युवा गृहणी  का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और मनोज बाजपाई  थे। इस फिल्म के किरदार को निभाने के लिए इन्हें ढाई महीने  तक  प्रशिक्षण दिया गया था। साथ ही साथ इनको बंदूक चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। 

वर्ष 2022 में भूमि पेडणेकर नी सुमन अधिकारी द्वारा लिखित और हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव के साथ काम किया। किस फिल्म में एलजीबीटी के मुद्दे को उजागर किया गया। इस फिल्म में  भूमि पेडनेकर का प्रदर्शन “संवेदनशील, सूक्ष्म और  एकदम सटीक था ।

 भूमि पेडणेकर की फिल्मों की सूची (Bhumi Pednekar movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 दम लगा के हईशा 2015 टॉयलेट : एक प्रेम कथा 2017
 शुभ मंगल सावधान 2017 लस्ट स्टोरीज 2018
 सोन चिड़िया 2019 सांड की आंख 2019
 बाला 2019 पति पत्नी और वो 2019
 शुभ मंगल ज्यादा सावधान 2020 भूत 2020
 डोली किट्टी  और वो  चमकते सितारे2020  दुर्गामती 2020
 बधाई दो 2022

भूमि पेडणेकर के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Bhumi Pednekar)

वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म दम लगा के हईशा

वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू  स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म दम लगा के हईशा

वर्ष 2016 सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म दम लगा के हईशा

वर्ष 2016  स्टार डे ऑफ द ईयर फीमेल  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड  फिल्म दम लगा के हईशा 

वर्ष 2020  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म बाला 

वर्ष 2020  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म सांड की आंख

वर्ष 2020 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स  फिल्मफेयर अवार्ड्स  फिल्म  डोली किट्टी  और वो  चमकते सितारे 

भूमि पेडणेकर की आगामी फिल्में (Bhumi Pednekar upcoming movies)

 रक्षा बंधन                     – Raksha Bandhan 

 गोविंदा नाम मेरा                       – Govinda Naam Mera

 भीड़                             – Bheed 

 भक्षक                          – Bhakshak

 द लेडी किलर                – The Lady Killer 

 अफवाह                        – Afwaah 

भूमि पेडणेकर की मासिक आय

30  लाख रुपए से अधिक

भूमि पेडणेकर की वार्षिक आय

5 करोड़ रुपए के लगभग

 भूमि पेडणेकर की प्रति फिल्म आय 

2 – 3 करोड़ रुपए

भूमि पेडणेकर की कुल संपत्ति

15 करोड़ रुपए के लगभग

भूमि पेडणेकर का पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान और सलमान खान

 भूमि पेडणेकर की पसंदीदा अभिनेत्री

 प्रियंका चोपड़ा

 भूमि पेडणेकर की पसंदीदा फिल्म

 राजा हिंदुस्तानी 

error: Content is protected !!