फरहान अख्तर का संक्षिप्त परिचय (Farhan Akhtar Biography)

Farhan Akhtar Biography

फरहान अख्तर एक हरफनमौला कलाकार है। बॉलीवुड की पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद उन्होंने अपने हुनर के दम पर अपनी फैन फॉलोइंग बनाई। वह जब कोई फिल्म करते हैं तो  उस पर बड़ी बारीकी से काम करते हैं। वर्ष 2007 में फरहान अख्तर ने पॉजिटिव फिल्म का निर्देशन किया। यह फिल्म एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रिलीज की गई थी। फरहान अख्तर ने शोले फिल्म को 50 बार देखा परंतु उनको लगा कि यह फिल्म परफेक्ट नहीं है बल्कि इसके मुकाबले दीवार फिल्म की अगर बात की जाए तो वह ज्यादा बेहतर है। कार्तिक कॉलिंग कार्तिक फिल्म की शूटिंग के दौरान इन्हें रूबिक क्यूब को सॉल्व करना था। इसको सॉल्व करते करते उन्हें इसकी इतनी आदत पड़ गई कि वह जब भी कहीं किसी पार्टी, मीटिंग में घूमने के लिए  जाते तो वहां भी उसी को सॉल्व करते रहते हैं। फरहान अख्तर की अधिकतर फिल्में दोस्ती पर ही आधारित होती है और इसकी वजह यह रही कि इनके माता-पिता के तलाक के बाद इनके दोस्तों ने इस घटना से उभरने के लिए खूब सहारा दिया। वह यूनाइटेड नेशन की विमेंस गुडविल  के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Also Read  मलाइका अरोड़ा का संक्षिप्त परिचय (Malaika Arora Biography)

 फरहान अख्तर का  जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Farhan Akhtar’s birthday and his family background.)

फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ।  फरहान अख्तर बॉलीवुड के मशहूर गीतकार  और स्क्रिप्ट राइटर  जावेद अख्तर  की दूसरी संतान है। इनकी एक बड़ी बहन  जोया अख्तर है जो लेखक  और फिल्म निर्देशक हैं। इनकी माता हनी ईरानी भी अभिनेत्री और स्क्रीन राइटर है। बचपन में ही इनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। इनके पिता ने  वर्ष 1984 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और  मशहूर शायर  कैफी आज़मी  की बेटी शबाना आजमी से विवाह कर लिया। इनकी माताएं में उसके बाद भी अपने बच्चों और परिवार को संभाले रखा और बांद्रा बैंडस्टैंड में स्थित अपने घर में रहने लगी। फरहान अख्तर का परिवार मूलत:  उत्तर प्रदेश के अवध के खैराबाद से संबंध रखता है। उर्दू के मशहूर शायर जानिसार अख्तर फरहान अख्तर के दादा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही फरहा खान और साजिद खान इनके कज़न बहन भाई हैं।

 फरहान अख्तर की शैक्षणिक योग्यता (Farhan Akhtar’s Educational Qualification)

फरहान अख्तर की प्रारंभिक शिक्षा मनेक्जी कूपर स्कूल मुंबई महाराष्ट्र से हुई।  फरहान अख्तर बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे और स्कूल में होने वाली को करिकुलर एक्टिविटीज में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने एचआर कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने लॉ (कानून) में डिग्री प्राप्त की। 

फरहान अख्तर की व्यक्तिगत जानकारी (Farhan Akhtar’s Personal Information)

वास्तविक नाम फरहान अख्तर
फरहान अख्तर का उपनाम बुलबुल ( इनकी नानी के द्वारा दिया गया)
 फरहान अख्तर का जन्मदिन 9 जनवरी 1974
 फरहान अख्तर का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 फरहान अख्तर का मूल निवास स्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत
 फरहान अख्तर के घर का पता  सी स्प्रिंग बंगलो,  बांग्ला नंबर 1,  बी जे रोड,  बैंडस्टैंड मुंबई
 फरहान अख्तर की राष्ट्रीयता भारतीय
 फरहान अख्तर का धर्म नास्तिक
 फरहान अख्तर की शैक्षणिक योग्यता लॉ में स्नातक (उपस्थिति कम होने के कारण कॉलेज से सेकंड ईयर में निकाल दिया गया।
 फरहान अख्तर के स्कूल का नाम मानेकजी कूपर स्कूल मुंबई
 फरहान अख्तर के कॉलेज का नाम एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स
 फरहान अख्तर का व्यवसाय अभिनेता, फिल्म निर्माता,  निर्देशक,  स्क्रीन राइटर  और गायक
 फरहान अख्तर की प्रति फिल्म आय 4 करोड रुपए
 फरहान अख्तर की कुल संपत्ति 148 करोड रुपए के लगभग
फरहान अख्तर की वैवाहिक स्थितिविवाहित
 फरहान अख्तर की वैवाहिक तिथि पहला विवाह –  वर्ष 2000  दूसरा विवाह – 19 फरवरी 2022
 फरहान अख्तर का पहली पत्नी से विवाह और तलाक वर्ष 2000 से वर्ष 2016 
फरहान अख्तर की पहली पत्नी का नाम अधुना भबानी 

 फरहान अख्तर की शारीरिक  संरचना (Farhan Akhtar’s body composition)

फरहान अख्तर की लंबाई 5 फुट 9 इंच
 फरहान अख्तर का वजन 70 किलोग्राम
 फरहान अख्तर का शारीरिक माप छाती 41 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
 फरहान अख्तर की आंखों का रंग गहरा भूरा
 फरहान अख्तर के बालों का रंग काला

 फरहान अख्तर का परिवार (Farhan Akhtar’s family)

फरहान अख्तर के पिता का नाम जावेद अख्तर
 फरहान अख्तर की माता का नाम हनी ईरानी 
 फरहान अख्तर की बहन का नाम जोया अख्तर
 फरहान अख्तर की सौतेली माता का नाम शबाना आजमी
 फरहान अख्तर की पत्नी का नाम शिबानी डांडेकर
 फरहान अख्तर की बेटियों का नामशक्या और अकीरा

फरहान अख्तर का बतौर फिल्म निर्देशकलेखक और निर्माता  बॉलीवुड में पदार्पण (Farhan Akhtar’s debut in Bollywood as a film director, writer and producer)

फरहान अख्तर बतौर सह फिल्म निर्देशक लम्हे और हिमालय पुत्र फिल्म में काम कर चुके  है। वर्ष 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर लेखक और निर्देशक पदार्पण किया। रितेश सिधवानी के साथ मिलकर उन्होंने वर्ष 1999 में एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी इन की शुरू की। फरहान अख्तर की पहली ही फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म हिंदी नेशनल फिल्म अवार्ड से वर्ष 2002 में नवाजा गया। इसके बाद वर्ष 2004 में आई फिल्म लक्ष्य फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक अगली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ काम किया परंतु यह फिल्म  दिल चाहता है की तरह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी। वर्ष 2004 में फरहान अख्तर ने गुरिंदर चड्ढा की हॉलीवुड फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश के लिए इंग्लिश में  गीत लिखने का काम किया।

Also Read  Kirill Yurovskiy: Holiday And Leisure Ideas For Large Families

 वर्ष 2006 में फरहान अख्तर ने  फिल्म डॉन में शाहरुख खान के साथ काम किया। इस फिल्म के वह निर्देशक भी थे,  निर्माता भी थे  और  स्क्रीनप्ले लेखक भी थे। यह फिल्म वर्ष 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का ही रीमेक थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.9  बिलियन रुपए की कमाई की। बतौर निर्देशक यह फिल्म भी फरहान अख्तर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक गिनी जाती है।

 बच्चों और अभिनेता और गायक फरहान अख्तर का बॉलीवुड में पदार्पण (Children and Bollywood debut of actor and singer Farhan Akhtar)

 वर्ष 2008 में आकर फरहान अख्तर ने एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता और गायक पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार प्राची देसाई,  अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली थे। इस फिल्म के निर्देशक थे अभिषेक कपूर। इस फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2009 में फरहान अख्तर ने रितिक रोशन के साथ लक बाय चांस फिल्म में काम किया। परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा सकी।

Also Read  आर्य बब्बर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Arya Babbar)

 वर्ष 2010 में फरहान अख्तर ने कार्तिक कॉलिंग कार्तिक  में बतौर अभिनेता काम किया और इस फिल्म के निर्माता भी थे। इस फिल्म में  उनकी सह कलाकार दीपिका पादुकोण थी। वर्ष 2012 में फरहान अख्तर ने रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, कल्की कोचलिन और अभय देओल के साथ काम किया। इस फिल्म के  वह स्क्रिप्ट राइटर भी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.7 बिलियन रुपए की कमाई की। 

वर्ष 2013 में आई  फिल्म भाग मिल्खा भाग से वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं की  सूची में शामिल हो गए। यह फिल्म एक भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए  नेशनल अवॉर्ड्स द्वारा फरहान अख्तर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

फरहान अख्तर की फिल्मों की सूची (list of Farhan Akhtar movies)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 दिल चाहता है 2001 लक्ष्य 2004
 ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश 2004 डॉन द चेज बिगिंस अगेन 2006
 हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड 2007 पॉजिटिव 2007
 रॉक ऑन 2008 लक बाय चांस 2009
 कार्तिक कॉलिंग कार्तिक 2010 जिंदगी ना मिलेगी दोबारा2011
 डॉन 2-  द किंग इज बैक 2011 भाग मिल्खा भाग 2013
 शादी शादी के साइड इफेक्ट 2014 डैडी 2017
 केजीएफ चैप्टर वन 2018 गली ब्वॉय 2019 
 तूफान 2021केजीएफ चैप्टर 2 2022

 फरहान अख्तर की आगामी फिल्में (Farhan Akhtar’s upcoming movies)

जी ले ज़रा                      – Jee Le Zara

युध्रा                              – Yudhra         

फ़ोन भूत                       – Phone Bhoot

फायर                            – Fire

खो गए हम कहाँ                         – Kho Gaye Hum Kahan 

error: Content is protected !!