राजकुमार हिरानी का संक्षिप्त परिचय (Rajkumar Hirani Biography)

Rajkumar Hirani Biography

राजकुमार हिरानी का नाम बॉलीवुड के सबसे प्रमुख फिल्म निर्देशकों में गिना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कईं ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। अपनी मेहनत, लगन और  हिंदी फिल्म जगत में अपने योगदान के लिए वह कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। इनके पास 4 राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्म फेयर पुरस्कार है। प्रख्यात होने से पहले इन्होंने मुंबई में फिल्म संपादक बनने के लिए बहुत संघर्ष किया।  यह फेविकोल प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन भी कर चुके हैं। इंडस्ट्री के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां इनके साथ काम करने के लिए लालायित रहते हैं। 

राजकुमार हिरानी का जन्मदिन की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Rajkumar Hirani birthday family background)

राजकुमार की रानी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 20 नवंबर 1962 को हुआ। इनके पिता भारत-पाक  बंटवारे से पहले सिंध में रहा करते थे परंतु बंटवारे के बाद भारत में  आ गए। उस समय उनकी आयु 14 वर्ष थी। इनके पिता सुरेश हिरानी नागपुर में ही टाइपिंग का कोचिंग सेंटर चलाया करते थे। कंप्यूटर आज आने के पश्चात इनके पिता का व्यवसाय पूरी तरह बंद होने लग गया था।  इनकी माता शीला हिरानी गृहणी है। इनके माता-पिता चाहते थे कि राजकुमार हिरानी बड़े होकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने  परंतु कॉलेज के समय से ही उनका रुझान रंगमंच की ओर था।

Also Read  विद्या बालन का जीवन परिचय।पारिवारिक पृष्ठभूमि।बॉलीवुड में पदार्पण (Biography of Vidya Balan)

 राजकुमार हिरानी की शैक्षणिक योग्यता (Rajkumar Hirani Educational Qualification)

राजकुमार हिरानी ने प्रारंभिक शिक्षा सैंट फ्रांसिस डी सेल्स हाई स्कूल नागपुर महाराष्ट्र से की। स्कूली शिक्षा तो पूरी कर ली थी परंतु उनका मन पढ़ाई में ना होकर रंगमंच की ओर ही रहता था। अपने बेटे की रूचि को देखते हुए इनके पिता ने उन्हें मुंबई की एक बड़े अभिनय स्कूल में दाखिला दिलवा दिया। कुछ समय पश्चात वहां मन ना लगने के कारण राजकुमार हिरानी वापस घर लौट आए। इसके पश्चात उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में दाखिला लेने के लिए आवेदन पत्र भरा। उस समय निर्देशित पाठ्यक्रम में छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण राजकुमार हिरानी को जगह नहीं मिल पाई। इसलिए समझौता करते हैं उन्होंने संपादक के पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया। यहां से उनको स्कॉलरशिप भी मिला करती थी जिससे वह अपना खर्चा खुद निकाल पाते थे।

 राजकुमार हिरानी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajkumar Hirani)

वास्तविक नाम राजकुमार हिरानी 
 राजकुमार हिरानी का उपनाम राजू
 राजकुमार हिरानी का जन्मदिन 20 नवंबर 1962 
राजकुमार हिरानी की आयु 59 वर्ष
 राजकुमार की रानी का जन्म स्थान नागपुर महाराष्ट्र भारत
 राजकुमार हिरानी का मूल निवास स्थान  नागपुर महाराष्ट्र भारत
 राजकुमार हिरानी के घर का पता 361-362 सॉलिटेयर कॉरपोरेट पार्क,  अंधेरी  घाटकोपर लिंक रोड,  चकला अंधेरी ईस्ट मुंबई,  महाराष्ट्र भारत
 राजकुमार हिरानी की राष्ट्रीयता भारतीय
 राजकुमार की रानी का धर्म हिंदू
 राजकुमार हिरानी की शैक्षणिक योग्यता संपादन में कोर्स 
 राजकुमार हिरानी के स्कूल का नामसैंट फ्रांसिस डी सेल्स हाई स्कूल नागपुर महाराष्ट्र
राजकुमार हिरानी के कॉलेज का नामफिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे
राजकुमार हिरानी की प्रति फिल्म आय 10 से 15  करोड़ रुपए 
राजकुमार हिरानी की प्रति माह आय 8 करोड़ रुपए
 राजकुमार के गाने की कुल संपत्ति 1105 करोड रुपए
 राजकुमार हिरानी की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
राजकुमार हिरानी की वैवाहिक तिथि दिसंबर वर्ष 1994

राजकुमार हिरानी की शारीरिक संरचना (Rajkumar Hirani’s body structure)

राजकुमार हिरानी की लंबाई 5 फुट 9 इंच
 राजकुमार हिरानी का वज़न 73 किलोग्राम
 राजकुमार हिरानी का शारीरिक माप छाती  39 इंच,  कमर 31 इंच,  बाइसेप्स 11 इंच
 राजकुमार हिरानी की आंखों का रंग गहरा भूरा
 राजकुमार हिरानी के बालों का रंग काला और सफेद

 राजकुमार हिरानी का परिवार (Rajkumar Hirani’s family)

राजकुमार की रानी के पिता का नाम सुरेश हिरानी
 राजकुमार हिरानी की माता का नाम शीला हिरानी 
 राजकुमार हिरानी के भाई का नाम संजीव हिरानी ( संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कंपनी में कंप्यूटर सलाहकार
 राजकुमार हिरानी की बहन का नाम अंजू किशनचंदानी ( पत्रकार)
 राजकुमार हिरानी की पत्नी का नाम मनजीत हिरानी
 राजकुमार हिरानी के बेटे का नाम  वीर हिरानी ( फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहे हैं)

बॉलीवुड में आने से पहले राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani before joining Bollywood)

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से पाठ्यक्रम पूरा करने के पश्चात  फिल्म संपादक के तौर पर कई वर्षों तक  मुंबई में संघर्ष करते रहे। कोई सफलता ना मिलने के पश्चात बाद में उन्होंने खुद को विज्ञापन  के क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार किया। जिसके बाद वह  व्यवसायिक विज्ञापनों के निर्देशन के तौर पर काम करने लगे। राजकुमार हिरानी उस समय स्वयं भी कुछ विज्ञापनों में अभिनय किया करते थे। फेविकोल और  काइनेटिक लूना के विज्ञापन में उनको आज भी देखा जा सकता है।

Also Read  आदित्य चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण। (Biography of Aditya Chopra)

 राजकुमार हिरानी का बॉलीवुड में पदार्पण (Rajkumar Hirani’s Bollywood debut)

विज्ञापन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे थे परंतु फिर भी उनका मन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का ही था। वर्ष 1994 में आई फिल्म 1942 ए लव स्टोरी  से  राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म की प्रमोशन और ट्रेलर्स  का काम राजकुमार हिरानी को सौंप दिया। इसके पश्चात वर्ष 1998 में आई फिल्म करीब के लिए राजकुमार हिरानी ने प्रमोशन की एडिटिंग में सहयोग दिया।

वर्ष 2000 में आई फिल्म मिशन कश्मीर से राजकुमार हिरानी को बतौर फिल्म एडिटर  काम करने का पहला मौका मिला।  इस फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। लेकिन इससे भी राजकुमार हिरानी को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। वर्ष 2003 राजकुमार हिरानी के लिए टर्निंग प्वाइंट था  क्योंकि इसमें उन्होंने बतौर फिल्म निर्देशक हास्य फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में  काम किया।यह फिल्म राजकुमार हिरानी के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त, अरशद वारसी,  बोमन ईरानी,  ग्रेसी सिंह,  जिम्मी शेरगिल और सुनील दत्त के साथ काम किया। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 330  मिलियन रुपए की कमाई की। 

Also Read  डिंपल कपाड़िया का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि।फिल्मों में पदार्पण(Biography of Dimple Kapadia)

इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2006 में इसका दूसरा भाग लगे रहो मुन्ना भाई  रिलीज हुई। इस फिल्म में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। परंतु इस फिल्म में ग्रेसी सिंह के जगह विद्या बालन को ले लिया गया।

अब तक राजकुमार हिरानी देशभर में लोकप्रिय को चुके थे परंतु वर्ष 2009 में वह समय आया जब वह विदेशों में भी  अपनी 3इडियटस फिल्म के लिए लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान,  करीना कपूर,  आर माधवन,  शर्मन जोशी और बोमन ईरानी के साथ काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.60 बिलीयन रुपए की कमाई की। वर्ष 2014 में राजकुमार हिरानी ने फिर से आमिर खान के साथ पीके फिल्म में काम किया। यह फिल्म भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इस फिल्म ने राजकुमार हिरानी की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 854 करोड़  रुपए से ज्यादा की कमाई की।

पीके फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2018 में राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म संजू रिलीज की। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर और विकी कौशल के साथ काम किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई। इस फिल्म में रणबीर कपूर के काम को खूब सराहा गया। इस फिल्म की कुल कमाई 586  करोड़ रुपए से ज्यादा थी।अतः एक प्रकार से देखा जाए तो राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को केवल ब्लॉकबस्टर फ़िल्में ही दे हैं।

 राजकुमार हिरानी के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Rajkumar Hirani)

वर्ष 2003 सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग  हॉल सम एंटरटेनमेंट  नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स  फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस

वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई

वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग हॉल सम एंटरटेनमेंट  फिल्म 3 ईडियट्स

वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस

वर्ष 2007 सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई

वर्ष 2010   सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स   फिल्म 3 ईडियट्स

वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म पीके

वर्ष 2004  मोस्ट प्रोमाइजिंग डायरेक्टर  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस

 वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ फिल्म ज़ी सिने अवॉर्ड्स   फिल्म संजू

राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्में (Rajkumar Hirani upcoming movies)

 डंकी – Dunky 

error: Content is protected !!