सतीश कौशिक का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Satish Kaushik)

Satish Kaushik biography
Contents hide

सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा की एक बहुत बड़े अभिनेता,  फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1983 में आई शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मासूम से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था और वर्ष 1993 में एक्शन कॉमेडी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा  से उन्होंने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। सतीश कौशिक को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग चार दशक होने वाले हैं। तब से अब तक वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।  सतीश कौशिक को मुख्यता अभिनेता के तौर पर पहचान मिस्टर इंडिया से मिली थी। इस फिल्म में उनके सह कलाकार अनिल कपूर,  श्रीदेवी  और अमरीश पुरी थे। सतीश कौशिक को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। सतीश कौशिक ने अनुपम खेर जोकि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में इनके सहपाठी हुआ करते थे के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी करोल बाग प्रोडक्शन के नाम से खोली है।

Also Read  विधु विनोद चोपड़ा का संक्षिप्त परिचय (Vidhu Vinod Chopra Biography)

सतीश कौशिक का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Satish Kaushik’s birthday and his family background)

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़  शहर में हुआ। महेंद्रगढ़ गुडगांव से 100 किलोमीटर दूर पड़ता है। सतीश कौशिक के माता पिता के बारे में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना ज्ञात है कि वह एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। इनकी तीन बहने और दो भाई हैं परंतु उनका भी नाम ज्ञात नहीं है।

सतीश कौशिक की शैक्षणिक योग्यता  (Educational Qualification of Satish Kaushik)

सतीश कौशिक की स्कूली शिक्षा के विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सतीश कौशिक की उच्च शिक्षा किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली से हुई।  सतीश कौशिक की किशोरावस्था से ही अभिनय के क्षेत्र में जाने की रूचि थी। इसलिए किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करने के पश्चात उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कोर्स किया। इसके पश्चात उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे में भी कुछ समय बिताया।

सतीश कौशिक की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Satish Kaushik)

वास्तविक नाम सतीश चंद्र कौशिक
 सतीश कौशिक का जन्मदिन 13 अप्रैल 1956
 सतीश कौशिक की आयु 66 वर्ष
 सतीश कौशिक का जन्म स्थान  जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा भारत
 सतीश कौशिक का मूल निवास स्थान जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा भारत
सतीश कौशिक का पता 501,  श्री कृष्णा टावर,  अंधेरी वेस्ट मुंबई
 सतीश कौशिक की राष्ट्रीयता भारतीय 
सतीश कौशिक का धर्म हिंदू
 सतीश कौशिक की जाति ब्राह्मण
 सतीश कौशिक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक    अभिनय के कोर्स में स्नातक
 सतीश कौशिक के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
 सतीश कौशिक के कॉलेज का नाम किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली    नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली    फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे
 सतीश कौशिक का व्यवसाय अभिनेता, पटकथा लेखक,  फिल्म निर्माता और निर्देशक
 सतीश कौशिक की मासिक आय25 लाख रुपए
सतीश कौशिक की प्रति फिल्म आय3 – 4 करोड़ रूपए 
 सतीश कौशिक की कुल संपत्ति118 करोड़ रूपए के लगभग 
सतीश कौशिक की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 सतीश कौशिक जी वैवाहिक तिथि12 मई 1985

सतीश कौशिक  की शारीरिक संरचना (Physical structure of Satish Kaushik)

सतीश कौशिक की लंबाई 5 फुट 5 इंच
 सतीश कौशिक का वज़न  90 किलोग्राम
 सतीश कौशिक का शारीरिक माप छाती 42 इंच,  कमर 38 इंच ,  बाइसेप्स 14 इंच
 सतीश कौशिक की आंखों का रंग काला
 सतीश कौशिक के बालों का रंगसॉल्ट एंड पेपर

सतीश कौशिक का परिवार (Satish Kaushik family)

सतीश कौशिक के पिता का नाम ज्ञात नहीं
 सतीश कौशिक की माता का नाम ज्ञात नहीं 
सतीश कौशिक के  भाइयों का नाम 2  भाई ( नाम ज्ञात नहीं)
 सतीश कौशिक की बहनों का नाम3  बहने ( नाम याद नहीं)
 सतीश कौशिक की पत्नी का नामशशि कौशिक 
सतीश कौशिक के बेटे का नामशानू कौशिक (  मृत्यु 1996)
 सतीश कौशिक की बेटी का नाम वंशिका कौशिक ( सरोगेसी द्वारा  वर्ष 2012 में जन्म)

सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Satish Kaushik debut in Hindi cinema)

सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली तथा फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में कड़ी मेहनत करने के पश्चात वर्ष 1983 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मासूम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में  बतौर  अभिनेता पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य किरदार नसरुद्दीन शाह और शबाना आजमी ने निभाई थे।  इसी वर्ष इनकी तीन और फिल्में वह 7 दिन,  मंडी और जाने भी दो यारो भी रिलीज हुई थी। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इसके पश्चात वर्ष 1984 और 1985 में भी सतीश कौशिक ने 4 फिल्मों में काम किया परंतु फिर भी उनकी कोई पहचान नहीं बन पा रही थी।

Also Read  नील नितिन मुकेश का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और फिल्मों में पदार्पण(Biography of Neil Nitin Mukesh)

वर्ष 1987 उनके लिए अच्छा रहा। इस वर्ष शेखर कपूर द्वारा निर्देशित तथा बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर द्वारा निर्मित फिल्म मिस्टर इंडिया से सतीश कौशिक को मुख्य पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर नामक किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अनिल कपूर और श्रीदेवी थे। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उनके जीवन की दूसरी महत्वपूर्ण वर्ष 1989 में आई फिल्म राम लखन थी। इस फिल्म में इन्होंने काशीराम का किरदार निभाया था।

इसके पश्चात वर्ष 1990 में आई फिल्म स्वर्ग में भी इन्होंने एयरपोर्ट नाम सहायक अभिनेता का किरदार निभाया। इसी वर्ष उनकी दूसरी फिल्म जमाई राजा आई जिसमें इन्होंने बांके बिहारी चतुर्वेदी( बीबीसी) नामक किरदार निभाया। वर्ष 1998 में आई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में सतीश कौशिक ने शराफत अली नामक किरदार निभाया।

Also Read  आदित्य चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण। (Biography of Aditya Chopra)

सतीश कौशिक की सुपरहिट फिल्मों की सूची (Satish Kaushik superhit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 जाने भी दो यारो 1983 मासूम 1983
 सागर 1985 मिस्टर इंडिया 1987
 जलवा 1987 राम लखन1989 
 स्वर्ग 1990 जमाई राजा 1990
 साजन चले ससुराल 1996 दीवाना मस्ताना 1997
 बड़े मियां छोटे मियां 1998 आंटी नंबर वन  1998
 हसीना मान जाएगी 1999 चल मेरे भाई 2000
 क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता 2001 गॉड तुसी ग्रेट हो 2008
 अतिथि तुम कब जाओगे 2010हम तुम शबाना 2011
 डबल धमाल 2011 गली गली चोर है 2012
 उड़ता पंजाब 2016 यमला पगला दीवाना फिर से 2018
 भारत 2019 बागी 3 2020
 कागज 2021 शर्मा जी नमकीन 2022

सतीश कौशिक का बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण (Satish Kaushik’s debut in Bollywood as a director)

अभिनय के क्षेत्र में अपने पैर जमाने के पश्चात सतीश कौशिक ने वर्ष 1993 में कॉमेडी एक्शन रूप की रानी चोरों का राजा बॉलीवुड में बतौर निर्देशक पदार्पण किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। इस ग्रुप के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अनिल कपूर और श्रीदेवी थे। वर्ष 1996 में भी सतीश कौशिक ने अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर मिस्टर बेचारा फिल्म बनाई। बतौर निर्देशक सतीश कौशिक के जीवन में वर्ष  2003 में आई रोमांटिक एक्शन फिल्म तेरे नाम सबसे महत्वपूर्ण है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री भूमिका चावला थी। इस फिल्म की कुल कमाई 24.54  करोड रुपए थी। 

बतौर निर्देशक सतीश कौशिक की फिल्मों की सूची (List of films of Satish Kaushik as a director)

 फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 रूप की रानी चोरों का राजा 1993 प्रेम 1995
 मिस्टर बेचारा 1996 हम आपके दिल में रहते हैं 1999
 हमारा दिल आपके पास है 2000 मुझे कुछ कहना है 2001
 तेरे नाम 2003 क्योंकि 2005
 डरना जरूरी है 2006 शादी से पहले 2006
 ढोल 2007Karzzz 2008
 तेरे संग 2009 बम बम भोले 2010
 मिलेंगे मिलेंगे 2010 गैंग ऑफ घोस्ट्स  2014
 कागज 2021

सतीश कौशिक की मासिक आय

25 लाख रुपए

सतीश कौशिक की प्रति फिल्म आय

3 – 4 करोड़ रूपए 

सतीश कौशिक की कुल संपत्ति

118 करोड़ रूपए के लगभग 

सतीश कौशिक के पसंदीदा अभिनेता

सलमान खान,  अनिल कपूर,   जैकी श्रॉफ,  ओम पुरी,  वरुण धवन, अमिताभ बच्चन

सतीश कौशिक की पसंदीदा अभिनेत्री

श्रीदेवी,  माधुरी दीक्षित और काजोल

सतीश कौशिक के शोक 

घूमना और गाना गाना 

error: Content is protected !!