OTT release dates, platforms & what to watch next

अर्जुन रामपाल का संक्षिप्त परिचय (Arjun Rampal Biography)

Arjun Rampal Biography
On this page
  1.  अर्जुन रामपाल का  जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arjun Rampal’s birthday and his family background)
  2.  अर्जुन रामपाल की शैक्षणिक योग्यता (Arjun Rampal’s Educational Qualification)
  3.  अर्जुन कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Arjun Kapoor)
  4. अर्जुन रामपाल की शारीरिक संरचना (Arjun Rampal’s Body Structure)
  5.  अर्जुन रामपाल का परिवार (Arjun Rampal’s family)
  6. अर्जुन रामपाल की पसंदीदा चीजें (Favorite things of Arjun Rampal)
  7. अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग के क्षेत्र में पदार्पण (Arjun Rampal’s debut in the field of modeling)
  8.  अर्जुन रामपाल का बॉलीवुड में पदार्पण (Arjun Rampal’s Bollywood debut)
  9. अर्जुन रामपाल की सुपरहिट  फिल्मों की सूची(Arjun Rampal superhit movies list)
  10. अर्जुन रामपाल की अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Arjun Rampal)
  11. अर्जुन रामपाल की आगामी फिल्में (Arjun Rampal upcoming movies)

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी कोई बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि ना होते हुए भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अर्जुन रामपाल ने वर्ष 2001 से अब तक लगभग 40 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है। इन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म,एक्शन ड्रामा फिल्म, थ्रिलर ड्रामा फिल्म  और म्यूजिकल ड्रामा  फिल्में भी की है। इन्होंने मुख्य भूमिका और सह कलाकार दोनों ही प्रकार के  किरदार फिल्मों में निभाए हैं। फिल्म डॉन में अर्जुन का  रोल उनके फिल्मी करियर में बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि आरंभिक की फिल्मों  हिट होने के बाद  उनकी बाद की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। अर्जुन रामपाल दिखने में तो बहुत मस्कुलर हैं परंतु वह बहुत शांत स्वभाव के होने के साथ-साथ पशु प्रेमी भी हैं। वह PETA के समर्थक हैं।

 अर्जुन रामपाल का  जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arjun Rampal’s birthday and his family background)

अर्जुन रामपाल का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में 26 नवंबर 1972 को हुआ। पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर ही है एक सैन्य परिवार से संबंध रखते हैं। इनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह थे। जिन्होंने भारतीय सेना के लिए स्वतंत्रता के पश्चात आर्टिलरी गन तैयार की थी। यह एक बहु सांस्कृतिक परिवार से भी संबंध रखते हैं क्योंकि  इनके पिता अमरजीत रामपाल सिख समुदाय और मां ग्वेन रामपाल डच्च से संबंध रखती हैं।  इनके घर में सांप्रदायिक सद्भावना का माहौल रहता था। जहां क्रिसमस,  दिवाली और ईद के त्यौहार  बिना किसी भेदभाव के बनाए जाते थे। निजी कारणों के कारण इनके माता-पिता  एक दूसरे से अलग हो गए और उसके बाद अर्जुन रामपाल अपनी माता के साथ ही रहने लगे। इनकी माता एक अध्यापिका थी।

 अर्जुन रामपाल की शैक्षणिक योग्यता (Arjun Rampal’s Educational Qualification)

 उनके माता-पिता के अलग हो जाने के पश्चात जब  वह अपनी माता के साथ ही रहने लगे  तो जिस स्कूल में उनकी  माता अध्यापिका थी,  उसी पैट्रिक स्कूल देवलाली नासिक से अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने आगे की शिक्षा कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल तमिलनाडु से प्राप्त की। होली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह दिल्ली आ गए और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने हिंदू कॉलेज दिल्ली में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

 अर्जुन कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Arjun Kapoor)

वास्तविक नाम अर्जुन रामपाल
 अर्जुन रामपाल का उपनाम ए आर
 अर्जुन रामपाल का जन्मदिन 26 नवंबर 1972
 अर्जुन रामपाल का जन्म स्थान जबलपुर मध्य प्रदेश भारत
 अर्जुन रामपाल का मूल निवास स्थान जबलपुर मध्य प्रदेश भारत
 अर्जुन रामपाल के घर का पता 104 हिल पोस्ट, शर्ले राजन रोड, ओप्पोसित स्ट्रिंगफील्ड हाई स्कूल , बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र
 अर्जुन रामपाल की राष्ट्रीयता भारतीय
 अर्जुन रामपाल का धर्महिंदू
 अर्जुन रामपाल की  शैक्षणिक योग्यता इकोनॉमिक्स में स्नातक
 अर्जुन रामपाल के स्कूल का नाम सेंट पैट्रिक स्कूल देवलाली महाराष्ट्र   कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल तमिलनाडु
अर्जुन रामपाल के कॉलेज का नाम हिंदू कॉलेज,  दिल्ली विश्वविद्यालय,  नई दिल्ली
 अर्जुन रामपाल का व्यवसाय मॉडल,  अभिनेता,  फिल्म निर्माता
 अर्जुन रामपाल की फिल्म आय 7 – 8  करोड़ रुपए
अर्जुन रामपाल की कुल संपत्ति 306 करोड रुपए
अर्जुन रामपाल की वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
 अर्जुन रामपाल की  विवाह और तलाक की तिथि विवाह वर्ष 1998 –  तलाक वर्ष 2018 

अर्जुन रामपाल की शारीरिक संरचना (Arjun Rampal’s Body Structure)

अर्जुन रामपाल की लंबाई 6 फुट 1 इंच
अर्जुन रामपाल का वज़न  85 किलोग्राम
 अर्जुन रामपाल का शारीरिक मापछाती 43 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
 अर्जुन रामपाल की आंखों का रंग गोरा
 अर्जुन रामपाल  के बालों का रंग काला

 अर्जुन रामपाल का परिवार (Arjun Rampal’s family)

अर्जुन नागपाल के पिता का नाम अमरजीत रामपाल
 अर्जुन रामपाल की माता का नामग्वेना  रामपाल
 अर्जुन रामपाल की बहन का नाम (छोटी) कोमल 
अर्जुन रामपाल की बेटियों के नाम माहिका  और मायरा

अर्जुन रामपाल की पसंदीदा चीजें (Favorite things of Arjun Rampal)

अर्जुन रामपाल का पसंदीदा भोजनस्पेगेटी कार्बनारा , तंदूरी चिकन और धनसक 
अर्जुन रामपाल का पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन,  क्रिश्चियन डी सिका , रॉबर्ट डे नीरो,  ब्रैड पिट्ट 
अर्जुन रामपाल की पसंदीदा अभिनेत्री स्मिता पाटिल,  मनीषा कोइराला,  माधुरी दीक्षित और स्कारलेट जॉनसन
 अर्जुन रामपाल की पसंदीदा फिल्में बॉलीवुड –  शोले,  कुछ कुछ होता है, सत्या  हॉलीवुड – Goodfellas, Scarface, Cinema Paradiso
 अर्जुन रामपाल का पसंदीदा गायक जिम मॉरीसन
 अर्जुन रामपाल का पसंदीदा रंग सफेद और काला
 अर्जुन रामपाल का  पसंदीदा स्थल न्यूयॉर्क

अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग के क्षेत्र में पदार्पण (Arjun Rampal’s debut in the field of modeling)

अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात अपने लुक बहुत अच्छे होने के कारण वह मॉडलिंग की ओर चल दिए। 17 साल की  आयु से ही वह मॉडलिंग करने लग गए थे और 20 वर्ष की आयु आते आते वह सुपरमॉडल बन गए। आज भी इंटरनेट पर अर्जुन रामपाल की मॉडलिंग की तस्वीरें देखी जा सकती है। एक समय बाद जब अर्जुन रामपाल मॉडलिंग के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे थे तब उनकी मुलाकात एक फैशन डिजाइनर रोहित बाल से हुई। जिन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में अर्जुन रामपाल के शरीर को आगे बढ़ाने में बहुत सहायता की। वर्ष 1994 में वह सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं।

 अर्जुन रामपाल का बॉलीवुड में पदार्पण (Arjun Rampal’s Bollywood debut)

मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर होने के बाद उनका नाम बॉलीवुड  के गलियारों में भी गूंजने लगा था। वर्ष 2001 में आई फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनको आफताब शिवदासानी की भूमिका दी जा रही थी और मुख्य भूमिका में बॉबी देओल थे। बॉबी देओल  ने जब फिल्म करने से मना कर दिया तो वह मुख्य किरदार अर्जुन रामपाल को दे दिया गया। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी पूर्णविराम इस फिल्म में उनके सह कलाकार आफताब शिवदासानी और सुनील शेट्टी थी। यह फिल्म सुपरहिट रही।

 अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया जैसे कि दीया मिर्जा,  मनीषा कोइराला,  प्रीति जिंटा,  ऐश्वर्या राय,  सुष्मिता सेन,  महिमा चौधरी , प्रियंका चोपड़ा,  अमीषा पटेल और  बिपाशा बसु आदि।

वर्ष 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में अर्जुन रामपाल ने जोसेफ नामक किरदार निभाया। जिसमें यह ड्रीम आउट लाउड एंड के लीड गिटारिस्ट दिखाए गए हैं। इस फिल्म में अभिनय को परफेक्ट करने के लिए गिटार सिखा और गिटार सीखने से पहले उन्होंने रैकेट पर उसका अभ्यास किया। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल के अभिनय को  उनके कैरियर का ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जाता है।

अर्जुन रामपाल ने एक  अभिनेता के तौर पर  नायक की भूमिका तो निभाई है परंतु ओम शांति ओम फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका को भी बहुत संजीदगी के साथ निभाया। इस फिल्म में खलनायक की भूमिका को निभाने के लिए पहले अर्जुन रामपाल ने मना कर दिया था परंतु बाद  शाहरुख खान के मना लेने पर उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल के खलनायक के किरदार  को खूब सराहा गया वर्ष 2017 में होने फिल्म डैडी के लिए मुंबई के गैंगस्टर से बने राजनेता अरुण गांवली की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फिल्म में भी अर्जुन रामपाल के अभिनय को खूब सराहा गया।

अर्जुन रामपाल की सुपरहिट  फिल्मों की सूची(Arjun Rampal superhit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
प्यार इश्क और मोहब्बत 2001 दीवानापन 2001
 आंखें 2002 दिल है तुम्हारा 2002
 दिल का रिश्ता 2003 असंभव 2004
 एक अजनबी 2005 डॉन 2006
 ओम शांति ओम 2007 रॉक ऑन 2008
 हाउसफुल 2010 राजनीति 2010
 रा वन  2011 हीरोइन 2012
 सत्याग्रह 2013 डैडी 2017 

अर्जुन रामपाल की अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Arjun Rampal)

वर्ष 2002   स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत

वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म रॉक ऑन

वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म राजनीति

वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म रॉक ऑन

वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  स्टारडस्ट अवॉर्ड फिल्म हाउसफुल

वर्ष 2007  नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म  ओम शांति ओम

अर्जुन रामपाल की आगामी फिल्में (Arjun Rampal upcoming movies)

द रेपिस्ट                            – The Rapist 

द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाँव  –  The Battle of Bhima Koregaon

आँखें : 2                             – Aankhen 2