एकता कपूर का संक्षिप्त जीवन परिचय(Brief biography of Ekta Kapoor)

Ekta Kapoor biography
Contents hide

एकता कपूर ने बहुत कम आयु में बहुत अधिक नाम कमाया है। वह भारतीय टेलीविजन प्रोड्यूसर  और  फिल्म प्रोड्यूसर हैं। एकता कपूर ने वर्ष 1995 में टीवी धारावाहिक मानो या ना मानो से  टेलीविजन में और वर्ष 2001 क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता बॉलीवुड फिल्म  में पदार्पण किया था। टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों ही में उनके योगदान के लिए उनको अब तक बहुत से अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2020 में भारत सरकार भी उनको पद्मश्री के पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। एकता कपूर मशहूर पूर्व अभिनेता जितेंद्र  की बेटी है। इनके छोटे भाई तुषार कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है। एकता कपूर अब तक 130 से अधिक टेलीविजन धारावाहिक और लगभग 42 फ़िल्में निर्मित कर चुकी हैं।

Also Read  4 Best Travel Breakfast Ideas to Try During a Business Trip

एकता कपूर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि  (Ekta Kapoor’s birthday and her family background)

एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय अभिनेता रह चुके हैं। इनके पिता का वास्तविक नाम रवि कपूर है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के पश्चात उन्होंने अपना नाम बदलकर जितेंद्र कर लिया था। इनके पिता को जंपिंग जैक या जीतू के नाम से भी जाना जाता है। मूल रूप से इनका परिवार अमृतसर पंजाब से संबंध रखता है। इनकी माता शोभा कपूर जी एक टेलीविजन धारावाहिक,  फिल्म और वेब सीरीज प्रोड्यूसर है। वह बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी माता बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी की बड़ी बहन है। जितेंद्र से शादी करने से पहले वह एक एयर होस्टेस हुआ  करती थी। इनके एक छोटे भाई हैं जिनका नाम तुषार कपूर है। वह भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मशहूर अभिनेता हैं।

एकता कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Ekta Kapoor’s Educational Qualification)

एकता कपूर की स्कूली शिक्षा मुंबई स्कॉटिश स्कूल महिम वैस्ट मुंबई से हुई। स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात उन्होंने मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स मैं दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने वाणिज्य में अपनी स्नातक की पढ़ाई को पूरा किया।

Also Read  नीना गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neena Gupta)

एकता कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ekta Kapoor)

वास्तविक नाम एकता रवी कपूर
 एकता कपूर का जन्मदिन 7 जून 1975
 एकता कपूर की आयु47 वर्ष
 एकता कपूर का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 एकता कपूर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
एकता कपूर के घर का पता 26,  ग्रेटर बॉम्बे सोसाइटी,  गुलमोहर क्रॉस रोड 5,  जेपीवीडी स्कीम, मुंबई
 एकता कपूर के दफ्तर  का पता C-13 , बालाजी हाउस,  दलिया इंडस्ट्रियल एस्टेट,  ऑपोजिट लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट,  न्यू लिंक रोड अंधेरी वैस्ट मुंबई
एकता कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय
एकता कपूर का धर्म हिंदू
 एकता कपूर की जाती खत्री
 एकता कपूर की शैक्षणिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक
 एकता कपूर के स्कूल का नामबॉम्बे  स्कॉटिश स्कूल मुंबई
 एकता कपूर के कॉलेज का नाम मीठीबाई कॉलेज मुंबई
 एकता कपूर का व्यवसाय टेलीविजन  धारावाहिक और फिल्म निर्माता
 एकता कपूर की मासिक आय 1 करोड़ रूपए 
एकता कपूर की वार्षिक आय12 करोड़ रूपए से अधिक 
एकता कपूर की कुल संपत्ति 103 करोड़ रूपए 
एकता कपूर की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

एकता कपूर का फिगर शारीरिक संरचना (Ekta Kapoor’s figure and body structure)

एकता कपूर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
 एकता कपूर का वजन 58 किलोग्राम
 एकता कपूर का फिगर  व  शारीरिक मापअप्पर  35 इंच,  कमर 28 इंच, लोअर  35 इंच
 एकता कपूर की आंखों का रंग काला
 एकता कपूर के बालों का रंग काला

 एकता कपूर का परिवार (Ekta Kapoor’s family)

एकता कपूर के पिता का नाम जितेंद्र ( रवि कपूर –  अभिनेता)
 एकता कपूर की माता का नाम शोभा कपूर ( प्रड्यूसर)
 एकता कपूर के भाई का नाम तुषार कपूर ( अभिनेता)
 एकता कपूर के बेटे का नामरवि कपूर ( सरोगेसी द्वारा वर्ष 2019 में जन्म) 

एकता कपूर का टेलीविजन धारावाहिक में पदार्पण (Ekta Kapoor’s television serial debut)

एकता कपूर ने 17 वर्ष की आयु में अपने करियर की शुरुआतकैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप और फिल्ममेकर के तौर पर की थी। इनके पिता ने इनको वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जिसके पश्चात इन्होंने बालाजी टेलिफिल्म्स के नाम से पायलट धारावाहिक शुरू किया परंतु वह 5 एपिसोड के बाद ही बंद हो गया। उस समय उनके 50 लाख रूपए  बर्बाद हो गए। वर्ष 1995 में उन्होंने ज़ी टीवी पर आने वाले धारावाहिक मानो या ना मानो से दोबारा शुरुआत की,  जो कुछ हद तक सफल हुआ। वर्ष 1995 में  उन्हें टीवी पर आने वाले धारावाहिक हम पांच  से मुख्य पहचान मिली। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2000 से अंग्रेजी के वर्ण K को अपने लिए शुभ मानते हुए अपने सभी धारावाहिकों के नाम इसी वर्ण से शुरू किए। जैसे कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी,  कहानी घर घर की,  कभी सौतन कभी सहेली,  कोई अपना सा,  कहीं किसी रोज,  कलश,  कसौटी ज़िंदगी की,  कहीं तो होगा,  कसम से आदि। इन सभी में क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक ने टीआरपी के वर्ष 2000 में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

Also Read  मिथुन चक्रवर्ती का संक्षिप्त परिचय(Mithun Chakraborty Biography)

एकता कपूर के कुछ टेलीविज़न धारावाहिको की सूची  (List of some television serials of Ekta Kapoor) 

 धारावाहिक का नाम वर्ष धारावाहिक का नाम वर्ष
 पड़ोसन 1995 मानो या ना मानो 1995
 हम पांच 1995 इतिहास 1996
 कन्यादान 1999 कोशिश एक एहसास 2000
 कहानी घर घर की 2000 क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2000
 घर एक मंदिर 2000 कभी सौतन कभी सहेली 2001
 कुसुम 2001 कोई अपना सा 2001
 कसौटी जिंदगी की 2001 कहीं किसी रोज 2001
 क्या हादसा क्या हकीकत 2002 कुछ झुकी पलकें 2002
 कहीं तो होगा 2003 क्या कहें  2004
 कितनी मस्त है जिंदगी 2004 कहना है कुछ मुझको 2004
 हम पांच तड़का मार के 2005 कैसा यह प्यार है 2005 
 करम अपना अपना 2006 कस्तूरी 2007
 कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट 2008 तुझ संग प्रीत लगाई सजना 2008
 क्या हुआ तेरा वादा 2012 एक थी नायिका 2013
 जोधा अकबर 2013 कुमकुम भाग्य 2014
इतना करो ना मुझे प्यार 2014 नागिन 2015
 कुंडली भाग्य 2017 यह है चाहतें 2019
 प्रेम बंधन 2020 भाग्यलक्ष्मी 2021

एकता कपूर का  बॉलीवुड में पदार्पण (Ekta Kapoor’s Bollywood debut)

एकता कपूर ने वर्ष 2001 में फेंटेसी कॉमेडी ड्रामा डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म  क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से बॉलीवुड में पदार्पण किया।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने वर्ष 2003 में कुछ तो है वर्ष 2004 में कृष्णा कॉटेज वर्ष 2007 में शूटआउट अट लोखंडवाला वर्ष 2008 में मिशन स्तंभ वर्ष 2010 में लव सेक्स और धोखा,  वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई आदि फिल्मों का प्रोडक्शन किया| 

एकता कपूर के प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्मों की सूची (List of superhit films produced by Ekta Kapoor)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता 2001 क्या कूल है हम 2005
 शूटआउट एट लोखंडवाला 2007 लव सेक्स और धोखा 2010
 वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2010 शोर इन द सिटी 2011
रागिनी MMS  2011 द  डर्टी पिक्चर2011
 क्या सुपर कूल है हम 2012 शूटआउट एट वडाला 2013
 वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा 2013 मैं तेरा हीरो 2014
 एक विलन 2014 उड़ता पंजाब 2016
 ग्रेट ग्रैंड मस्ती 2016 वीरे दी वेडिंग 2018
जजमेंटल है क्या 2019 ड्रीम गर्ल 2019
 डोली की थी और वो चमकते सितारे 2020 पगलेट 2021
 एक विलन रिटर्न 2022 गुड बाय 2022

एकता कपूर के प्रोडक्शन ALT Balaji की वेब सीरीज की सूची (List of web series of Ekta Kapoor’s production ALT Balaji)

वेब सीरीज का नाम वर्ष वेब सीरीज का नाम वर्ष
माया थिराई  2017 रोमिल एंड जुगल  2017
 बॉयगिरी 2017 देव DD  2017
 क्लास  ऑफ 20172017 क्लास ऑफ 2020 2020
 साइबरस्क्वाड 2017 कहने को हमसफर है 2018
 फोरप्ले 2018 गलती से मिस्टेक 2018
 गंदी बात 2018 बारिश 2018
 ब्रोकन बट ब्यूटीफुल  2018 बैंग बैंग 2021
 द मैरिड वुमन 2021 मैं हीरो बोल रहा हूं 2021
 लॉक अप  2022 अ कोल्ड मैस 2022

एकता कपूर की आगामी फिल्म (Ekta Kapoor upcoming movie)

लव सेक्स और धोखा 2 

दोबारा

फ्रेड्डी 

रामसेतु

 मिशन मजनू 

 एकता कपूर की मासिक आय 

1 करोड़ रूपए 

एकता कपूर की वार्षिक आय

12 करोड़ रूपए से अधिक 

एकता कपूर की कुल संपत्ति 

103 करोड़ रूपए 

एकता कपूर के पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान,  सलमान खान,  आमिर खान,  रितिक रोशन

एकता कपूर की पसंदीदा अभिनेत्रियां

प्रियंका चोपड़ा,  करीना  कपूर,  साक्षी तंवर

एकता कपूर के शोक 

पढ़ना 

error: Content is protected !!