मलाइका अरोड़ा का संक्षिप्त परिचय (Malaika Arora Biography)

Malaika Arora Biography

मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरत  अदाओं,  फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट आइटम सोंग्स में अपने डांस की प्रस्तुति दी है। वह कई टेलीविजन धारावाहिकों में टीवी रियलिटी शो को जज भी कर चुके हैं। अरबाज खान से अपने शादीशुदा रिश्ते से तलाक के बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा को पार्टीज में एंजॉय करना खूब अच्छा लगता है। वह अक्सर अपने घूमने और पार्टियों की तस्वीरें इंटरनेट पर  अपलोड करती रहती हैं। जो अक्सर वायरल हो जाए करती हैं।

Also Read  श्रीदेवी का संक्षिप्त परिचय (Sridevi Biography)

 मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Malaika Arora’s birthday and her family background)

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे महाराष्ट्र में हुआ। इनके नाम का शाब्दिक अर्थ फरिश्ता है। इनके पिता अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से संबंध रखते हैं और वह  भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। जबकि इनकी माता जॉयस पॉलीकार्प  मलयाली परिवार से संबंध रखती हैं। जब मलाइका अरोड़ा 11 वर्ष की थी तभी इनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी   माता और छोटी बहन  अमृता अरोड़ा के साथ  चेंबूर में रहने लगे थे।

 मलाइका अरोड़ा की शैक्षणिक योग्यता (Malaika Arora’s educational qualification)

 मलाइका अरोड़ा की स्कूली शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्कूल चेंबूर से ही पूरी हुई। उनकी आंटी ग्रेस पॉलीकार्प  स्कूल के प्रिंसिपल हुआ करते थी।  वह होली क्रॉस हाई स्कूल थाणे  की भी छात्रा रह चुकी है। जहां से उन्होंने नौवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। उसके पश्चात उन्होंने जय हिंद कॉलेज चर्चगेट मुंबई महाराष्ट्र से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 

मलाइका अरोड़ा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Malaika Arora)

 वास्तविक नाम मलाइका अरोड़ा 
मलाइका अरोड़ा का उपनाममल्ला 
 मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन 23 अक्टूबर 1973
 मलाइका अरोड़ा की आयु 48 वर्ष
 मलाइका अरोड़ा का जन्म स्थान चेंबूर मुंबई महाराष्ट्र भारत
 मलाइका अरोड़ा का मूल निवास स्थान बेंगलुरू कर्नाटका  भारत
मलाइका अरोड़ा की राष्ट्रीयता भारतीय
 मलाइका अरोड़ा की शैक्षणिक योग्यताअर्थशास्त्र और संचार में स्नातक
 मलाइका अरोड़ा के स्कूल का नाम स्वामी विवेकानंद स्कूल चेंबूर मुंबई    होली क्रॉस हाई स्कूल थाने
 मलाइका अरोड़ा के कॉलेज का नाम जय हिंद कॉलेज चर्चगेट मुंबई
 मलाइका अरोड़ा का धर्म हिंदू
 मलाइका अरोड़ा का व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडल,  वीडियो जॉकी,  टेलिविजन पर्सनैलिटी और  निर्माता
 मलाइका अरोड़ा की मासिक आय 60  लाखों रुपए के लगभग
मलाइका अरोड़ा की वार्षिक आय ₹12 करोड़ रूपए  के लगभग
 मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति 100 करोड़ रूपए  के लगभग
मलाइका अरोड़ा की वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
 मलाइका अरोड़ा की वैवाहिक तिथि 12 दिसंबर 1998
मलाइका अरोड़ा की तलाक की तिथि 11 मई 2017

 मलाइका अरोड़ा की शारीरिक संरचना (Malaika Arora body structure)

 मलाइका अरोड़ा की लंबाई 5 फुट 3 इंच
 मलाइका अरोड़ा का वज़न  52 किलोग्राम
मलाइका अरोड़ा का शारीरिक मापअप्पर 34 इंच ,  कमर 27 इंच,  लोअर 35 इंच
 मलाइका अरोड़ा की आंखों का रंग हल्का भूरा
 मलाइका अरोड़ा के बालों का रंग काला

 मलाइका अरोड़ा का परिवार (Malaika Arora’s family)

मलाइका अरोड़ा के पिता का नामअनिल अरोड़ा ( भारतीय नौसेना ऑफिसर)
 मलाइका अरोड़ा की माता का नामजॉयस पॉलीकार्प
मलाइका अरोड़ा की बहन का नाम अमृता अरोड़ा
 मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति का नाम अरबाज खान
 मलाइका अरोड़ा के बेटे का नाम अरहान खान

मलाइका अरोड़ा का मॉडलिंग में पदार्पण (Malaika Arora’s modeling debut)

 शिक्षा पूरी करने के पश्चात मलाइका अरोड़ा नहीं मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। 17 वर्ष की आयु में वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का निश्चय कर चुकी थी। क्योंकि पिता की ओर से मलाइका अरोड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि पंजाब की है इसलिए उनको  पंजाबी गानों में मॉडलिंग करने का अवसर मिल गया। उन्होंने  मॉडलिंग की शुरुआत मलकीत सिंह के गाने गुड नाल इश्क मीठा से की। उनको बाद में क्लब एमटीवी द्वारा सायसर साइरस ब्रोचा के साथ वीडियो जॉकी के तौर पर को-होस्ट के लिए चुन लिया गया।

Also Read  नीना गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neena Gupta)

मलाइका अरोड़ा का फिल्मों में पदार्पण (Malaika Arora’s debut in films)

 मलाइका अरोड़ा ने वर्ष 1998 में आई फिल्म दिल से एक लोकप्रिय गीत छैया छैया से बॉलीवुड में पदार्पण किया। उसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में  आइटम सोंग्स में अपने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। वर्ष 2010 में आई फिल्म दबंग में उनका एक आइटम सॉन्ग था मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए। इस आइटम सॉन्ग से वह सभी के दिलों की धड़कन बन गई थी।

 मलाइका अरोड़ा का टेलीविजन की दुनिया में पदार्पण (Malaika Arora’s debut in the world of television)

 वर्ष 2005 में आते आते मलाइका अरोड़ा ने स्टार वन टीवी चैनल पर आने वाले धारावाहिक नच बलिए रियलिटी शो को भी जज किया। इस रियलिटी शो की सफलता के पश्चात  वर्ष 2006 में इसका दूसरा भाग नच बलिए 2  आया और इस शो को भी मलाइका अरोड़ा नहीं जज किया।  वर्ष 2008 में स्टार वन टीवी चैनल पर आने वाले धारावाहिक जरा नच के दिखा रियलिटी शो को भी मलाइका अरोड़ा ने जज किया और वर्ष  2010 में झलक दिखलाजा को भी।

Also Read  Kirill Yurovskiy: Holiday And Leisure Ideas For Large Families

मलाइका अरोड़ा कलर्स टीवी चैनल पर आने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी रियल्टी शो को भी  जज कर चुकी हैं  और इस रियलिटी शो के अब तक 8 सीजन आ चुके हैं। वह एमटीवी चैनल पर आने वाले धारावाहिक सुपर मॉडल ऑफ द ईयर की होस्ट और जज भी रह चुकी है। वह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को भी वर्ष 2020 में जज कर चुकी है।

मलाइका अरोड़ा की फिल्मों की सूची (Malaika Arora movies list)

वर्ष फिल्म का नाम गीत के बोल
 1998 दिल से छैया छैया
 1999 प्यार के गीत ढोलना
2000 बिच्छू एक बारी तक ले
 2001 इंडियन यह प्यार
 2002 मां तुझे सलाम कैमियो अपीरियंस
 2005 कॉल काल धमाल
 2007 हे बेबी हे बेबी
 2007 ओम शांति ओम दीवानगी दीवानगी
 2007 वेलकमहोंठ  रसीले
 2008 EMI  नैंसी
2010 ट्रेन का गेम आई वाना फॉल इन लव
 2010 दबंग मुन्नी बदनाम हुई
  2012 हाउसफुल 2 अनारकली डिस्को चली
 2014 हैप्पी न्यू ईयरकैमियो अपीरियंस
 2015 डॉली की डोली फैशन खत्म मुझ पर
 2018 पटाखा हेलो हेलो

मलाइका अरोड़ा के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Malaika Arora)

वर्ष 2013  सर्वश्रेष्ठ जज कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स धारावाहिक इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए

 वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ एजाज इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए

 वर्ष 2019 दीवा ऑफ द ईयर फिल्म फेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड

 वर्ष 2019 फिटस्पिरेशन ऑफ द ईयर वॉग ब्यूटी अवॉर्ड्स

error: Content is protected !!