राज बब्बर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Raj Babbar)

Raj Babbar biography

राज बब्बर का हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने वर्ष 1977 में किस्सा कुर्सी का फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक वह लगभग 185 फिल्मों और 5 टेलीविजन धारावाहिक में सफ़लता पूर्वक  अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनको फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 45 वर्षों का समय हो चुका है। इनकी लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि वर्ष1989  में इन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और जीत गए। वर्ष 2008 तक यह समाजवादी पार्टी के साथ थे परंतु वर्ष 2008 में राजनीतिक पार्टी बदल कर इंडियन नेशनल कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया। वर्तमान में भी वह इंडियन नेशनल कांग्रेस के उत्तराखंड की सीट से सांसद हैं|

Also Read  दीपेश भान का जीवन परिचय | अभिनय | मृत्यु | Deepesh Bhan Biography

राज बब्बर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Raj Babbar’s birthday and his family background)

राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद  के टुंडला शहर में हुआ। मूल रूप से यह पंजाबी सुनार परिवार से संबंध रखते हैं। राज बब्बर के पिता का नाम कुशल कुमार बब्बर और माता का नाम शोभा रानी बब्बर था। इनके दो भाई है जिनका नाम कृष्ण भगवान और विनोद बब्बर है। इनकी चार बहनें है जिनके नाम  शशि वर्मा,  किरण चंडोक,  सुमन मल्होत्रा,  अंजू सहदेव है। 

राज बब्बर की शैक्षणिक योग्यता (Raj Babbar Educational Qualification)

 राज बब्बर की पूरी शिक्षा मुफ़ीद – ए – आम इंटर कॉलेज आगरा, उत्तर प्रदेश से हुई। बचपन से ही उनका रुझान अभिनय के क्षेत्र में जाने का था। इसलिए स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात  इन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली में दाखिला लिया जहां से अभिनय  और मॉडलिंग के क्षेत्र में  इन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त।

राज बब्बर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Raj Babbar)

वास्तविक नाम राज बब्बर 
 राज बब्बर का जन्मदिन 23 जून 1952
 राज बब्बर की आयु 70 वर्ष
 राज बब्बर का जन्म स्थान टूंडला,  फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश 
राज बब्बर का मूल निवासीटूंडला,  फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
 राज बब्बर का पता 20 ,  महादेव रोड नई दिल्ली    नेपाठ्या, 20  गुलमोहर रोड,  जेवीपीडी स्कीम मुंबई    94,  एलोरा एनक्लेव,  दयालबाग आगरा उत्तर प्रदेश 
राज बब्बर की राष्ट्रीयता भारतीय
 राज बब्बर का धर्म हिंदू
 राज बब्बर की शैक्षणिक योग्यता अभिनय में स्नातक
  राज बब्बर के स्कूल का नाममुफ़ीद – ए – आम इंटर कॉलेज आगरा, उत्तर प्रदेश
 राज बब्बर के कॉलेज का नाम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली
 राज बब्बर का व्यवसाय अभिनेता और राजनेता
 राज बब्बर की मासिक आय10 लाख रूपए राज
 राज बब्बर की  कुल संपत्ति40  करोड़ रुपए के लगभग
 राज बब्बर की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
राज बब्बर की वैवाहिक  तिथि वर्ष 1975)

राज बब्बर की शारीरिक सरंचना (Raj Babbar’s body structure)

राज बब्बर की लंबाई 5 फुट 7 इंच
 राज बब्बर का वजन 75 किलोग्राम
 राज बब्बर का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 32 इंच, बाइसेप्स 13 इंच
 राज बब्बर की आंखों का रंग काला
 राज बब्बर के बालों का रंग काला

राज बब्बर का परिवार (Raj Babbar’s family) 

राज बब्बर के पिता का नाम कुशल कुमार बब्बर
 राज बब्बर की माता का नाम शोभा रानी बब्बर
 राज बब्बर के भाइयों का नामकिशन बब्बर,  विनोद बब्बर
 राज बब्बर की बहनों का नाम शशि वर्मा, किरन चंडोक ,  सुमन मल्होत्रा,  अंजू सहदेव
 राज बब्बर की पहली पत्नी का नाम नादिरा बब्बर
 राज बब्बर की दूसरी पत्नी का नामस्मिता पाटिल
 राज बब्बर के बड़े बेटे का नाम आर्य बब्बर (पत्नी नादिरा बब्बर से)
 राज बब्बर के छोटे बेटे का नाम प्रतीक बब्बर( पत्नी स्मिता पाटिल से)
 राज बब्बर की बेटी का नाम जूही बब्बर (पत्नी नादिरा बब्बर से)

राज बब्बर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Raj Babbar’s debut in Hindi cinema)

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात राज बब्बर ने वर्ष 1977 में अमृत नहाता द्वारा निर्देशित फिल्म किस्सा कुर्सी का से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शबाना आज़मी,  राज किरण,  रेहाना सुल्तान,  मनोहर सिंह आदि थे। वर्ष 1980 में इनकी दूसरी फिल्म आप तो ऐसे ना थे अंबरीश संगल द्वारा निर्देशित की गई।इस फिल्म में उनके सह कलाकार दीपक पराशर,  रंजीता कौर, मदन पुरी आदि थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक है कि और इसका एक गीत तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है सुपरहिट रहा। वर्ष 1981 में इन्होने मुज़फ्फर अली द्वारा निर्देषित म्यूजिकल ड्रामा फिल्म उमराव जान में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया| इस फिल्म में उमराव जान का क़िरदार रेखा ने निभाया था| 

Also Read  श्रीदेवी का संक्षिप्त परिचय (Sridevi Biography)

वर्ष 1982 में बी. आर. चोपड़ा द्वारा निर्देषित रोमांटिक ड्रामा फिल्म निकाह में राज बब्बर ने मुख्या भूमिका निभाई | इस  कलाकार थे – सलमा आग़ा और दीपक पराशर| इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर बहुत अच्छी कमाइ की | वर्ष 1987 में इन्होंने टी रामा राव द्वारा निर्देषित पारीवारिक ड्रामा फ़िल्म संसार में अनुपम खेर के बड़े बेटे की भूमिका निभाई| इस फिल्म में इनके सह कलाकार थे – रेखा , औरना ईरानी , अनुपम खेर , अर्चना जोगलेकर , शेखर सुमन आदि | 

वर्ष 1995 में इन्होने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देषित रोमंटिक ड्रामा फिल्म बरसात में ट्विंकल खन्ना के पिता की भूमिका निभाई| यह फिल्म ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल दोनों ही की डेब्यू फिल्म थी| यह फिल्म भी सुपर हिट रही| 

Also Read  यश चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Yash Chopra Biography)

राज बब्बर की  सुपर हिट फिल्मों की सूची (Raj Babbar super hit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
किस्सा कुर्सी का 1977 कलयुग 1981 
उमराव जान 1981  निकाह 1982 
रंग बिरंगी 1983 जीने नहीं दूंगा 1984 
दहलीज़ 1985 इंसानियत के दुश्मन 1986 
संसार 1987 वारिस 1988
 घायल 1990 स्वर्ग जैसा घर1991 
रुदाली 1993  बरसात 1995
 जिद्दी 1997 महाराजा 1998
बाग़ी  2000 जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी 2002
 बंटी और बबली 2005 बॉडीगार्ड 2011
 फोर्स 2011 साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स  2013
 रब्बा मैं क्या करूं 2013 बुलेट राजा 2013
 तेवर 2015 फोर्स 2 2016

राज बब्बर का राजनीति में पदार्पण (Raj Babbar’s debut in politics)

राज बब्बर न्यू वर्ष1989  मैं वीपी सिंह की राजनीतिक पार्टी जनता दल को ज्वाइन कर लिया। इसके पश्चात उन्होंने जनता दल पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। वह वर्ष 1994 से 1999 तक समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे। वर्ष 2004 में उन्होंने फिर से 14वां  लोकसभा चुनाव लड़ा  परंतु वर्ष 2006 में उनको समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके पश्चात वर्ष 2008 में राज बब्बर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। वर्ष 2009 में वह डिंपल यादव को हराकर सांसद बन गए। वर्ष 2014 में उन्होंने गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा परंतु वह वीके सिंह से हार गए। कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको उत्तर प्रदेश  कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया  परंतु वर्ष 2019 में वह  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार चहर से अपनी सीट भी हार गए।  वर्ष 2013 में राज बब्बर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एडोल्फ हिटलर के समान हैं।

राज बब्बर की आयु

70 वर्ष

राज बब्बर की मासिक आय

10 लाख रूपए राज

राज बब्बर की  कुल संपत्ति

40  करोड़ रुपए के लगभग

राज बब्बर के पसंदीदा अभिनेता

दिलीप कुमार और दारा सिंह 

error: Content is protected !!