श्रीदेवी का संक्षिप्त परिचय (Sridevi Biography)

Sridevi Biography

 श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी एक जाना पहचाना नाम  है। श्रीदेवी ने अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण तमिल फिल्मों से ही किया था परंतु उनको विश्व स्तर पर पहचान बॉलीवुड में आकर मिली। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 93 फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी हवाहवाई  के नाम से भी बॉलीवुड में सिद्ध है। एक अच्छी है अभिनेत्री ही नहीं बल्कि डांसर भी थी। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करके कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। श्रीदेवी नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर विवाह किया। उनकी दो बेटियां हैं। श्रीदेवी का हार्ट अटैक के कारण वर्ष 2018 में देहांत हो गया था।  अपने बेहतरीन अभिनय, डांस मूव्स  और सुंदरता के कारण वह आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। आज ही नई अभिनेत्रियां  उनसे प्रेरणा लेती है।

 श्रीदेवी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Sridevi’s birthday and her family background)

 श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिल नाडु  के मीनमपट्टी  नामक गांव में  हुआ। उनके पिता अय्यप्पन  तमिलनाडु के सिवाकसी शहर में   वकील थे ,  जबकि उनके माता राजेश्वरी  एक गृहणी थी। श्रीदेवी के पिता तमिलनाडु से ही थे परंतु इनकी माता आंध्र प्रदेश के तिरुपति से संबंध रखती थी। श्रीदेवी की मातृभाषा तेलुगु ही थी  परंतु उनको तमिल भाषा पर महारत हासिल थी। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई भी है। 

Also Read  जितेंद्र का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Jitendra)

श्रीदेवी की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Sridevi)

न्यू इंडियन एक्सप्रेस वर्ष 2013 में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया कि चौकी श्रीदेवी ने बचपन ही उससे बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इसलिए ना ही वह  स्कूल जा पाई और ना ही  कॉलेज। स्कूल कॉलेज के अनुभवों से वंचित हो गई। श्रीदेवी ने बचपन से लेकर अभिनेत्री बनने तक  बिना किसी अंतराल के लगातार फिल्मों में काम किया। इस दौरान  उन्हें अपने शिक्षा के विषय में सोचने का मौका ही नहीं मिला परंतु इसके लिए वह दुखी ना हो कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हैं। 

श्रीदेवी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Sridevi)

वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन
 श्रीदेवी का उपनाम श्रीदेवी,  हवाहवाई  गर्ल, चाँदनी 
 श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त 1963 
श्रीदेवी की आयु 54 वर्ष
 श्रीदेवी की मृत्यु तिथि 24 फरवरी 2018
 श्रीदेवी का जन्म स्थानमीनमपट्टी गांव, तमिल नाडु
 श्रीदेवी का मृत्यु स्थान जुमेराह अमीरात टावर, दुबई संयुक्त अरब अमीरात
श्रीदेवी की मृत्यु का कारण दुर्घटना वर्ष पानी के टब में गिरने  के कारण
 श्रीदेवी का मूल निवास स्थानमीनमपट्टी गांव, तमिल नाडु
 श्रीदेवी के घर का पतासी स्प्रिंगस ,  बांग्ला नंबर 2 , ग्रीन एकड़स 7, बंगलोस , अंधेरी वेस्ट मुंबई
 श्रीदेवी की राष्ट्रीयता भारतीय
 श्रीदेवी का धर्म हिंदू
 श्रीदेवी की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
श्रीदेवी के स्कूल का नाम लागू नहीं
 श्रीदेवी के कॉलेज का नाम लागू नहीं
 श्रीदेवी का व्यवसाय अभिनेत्री 
श्रीदेवी का पहला विवाह वर्ष 1985 से 1988 ( मिथुन चक्रवर्ती)
 श्रीदेवी का दूसरा विवाह वर्ष 1996 ( बोनी कपूर)
श्रीदेवी की कुल संपत्ति247 करोड रुपए ( मृत्यु के समय तक) 

श्रीदेवी की शारीरिक संरचना (Body structure of Sridevi)

श्रीदेवी की लंबाई 5 फुट 6 इंच
 श्रीदेवी का वजन 55 किलोग्राम
 श्रीदेवी का शारीरिक मापअप्पर  34 इंच,  कमर 28  इंच,  लोअर 34 इंच
 श्रीदेवी की आंखों का हल्का भूरा
 श्रीदेवी के बालों का काला

 श्रीदेवी का परिवार (Sridevi’s family)

श्रीदेवी के पिता का नाम अय्यपन यंगर 
श्रीदेवी की माता का नाम राजेश्वरी यंगर 
 श्रीदेवी के पति का नाम बोनी कपूर 
श्रीदेवी की  बड़ी बेटी का नाम जान्हवी कपूर
 श्रीदेवी की छोटी बेटी का नाम खुशी कपूर
 श्रीदेवी की सौतेले बेटे का नाम अर्जुन कपूर
 श्रीदेवी  की सौतेली बेटी का अंशुला कपूर
 श्रीदेवी के देवर का नाम अनिल कपूर और संजय कपूर 

श्रीदेवी की पसंदीदा  चीजें (Favorite things of Sridevi)

श्रीदेवी का पसंदीदा भोजन चावल रसम,  वनीला आइसक्रीम
 श्रीदेवी का पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन,  मिथुन चक्रवर्ती,  शाहरुख खान
 श्रीदेवी का पसंदीदा सफेद
 श्रीदेवी का पसंदीदा फल  स्ट्रॉबेरी 
श्रीदेवी की पसंदीदा पोशाक कांजीवरम साड़ी

श्रीदेवी का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण (Sridevi’s debut in South Indian films)

श्रीदेवी ने 4 वर्ष की आयु से ही तमिल फिल्म Thunaivan से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में पदार्पण कर दिया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 1971 में आई मलयालम फिल्म पुम्बट्टा के लिए श्रीदेवी को स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1976 में आई  तमिल फिल्म मुन्द्रु मुदिचु  में उन्होंने कमल हसन  और रजनीकांत के साथ काम किया। इसके पश्चात वह त्रिकोण प्रेम में पड़ गए थे। वर्ष 1980 में आई तमिल फिल्म जोकि बालाचंद्र द्वारा निर्देशित थी वरमैयिन निराम सिप्पू श्रीदेवी की कमल हसन के साथ दूसरी फिल्म और इस फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब सराहा। 

Also Read  आर्य बब्बर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Arya Babbar)

वर्ष 1982 में आई तमिल फिल्म मोंद्राराम  पिराई से श्रीदेवी को विशेष पहचान मिली। बाद में वर्ष 1983 में इस फिल्म  का बॉलीवुड में भी “सदमा”   फिल्म के तौर पर रीमेक बनाया गया। इस फिल्म में भी होने कमल हसन के साथ काम किया।  इस फिल्म में जो एक बच्चे की तरह उन्होंने किरदार निभाया उसके लिए उनको खूब प्रशंसा मिली।

श्रीदेवी का बॉलीवुड में पदार्पण (Sridevi’s Bollywood Debut)

यूं तो श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान सदमा फिल्म से ही  मिली परंतु से पहले वह वर्ष 1975 में आई फिल्म जूली में एक बाल कलाकार के तौर पर और वर्ष 1978 में आई फिल्म सोलवा सावन से बॉलीवुड में पदार्पण कर चुकी थी। वर्ष  1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला में श्रीदेवी ने जितेंद्र के साथ काम किया और यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के पश्चात इनको  थंडर थइज़ की उपाधि दी गई| श्रीदेवी ने जितेंद्र के साथ लगभग 16 फिल्मों में काम किया,  जिनमें से 11 फ़िल्में हिट रही | वर्ष 1985 से 1992 तक श्रीदेवी सफलता के उस शिखर पर थी कि वह  सबसे ज्यादा फीस लेती थी । 

Also Read  अर्जुन कपूर का संक्षिप्त परिचय (Arjun Kapoor Biography)

जिस समय लंदन में लम्हे फिल्म की शूटिंग कर रही थी तभी उनको उनके पिता के निधन की सूचना मिली। उसी समय श्रीदेवी ने शूटिंग से 16 दिन का अवकाश लेकर अपने पिता के अनुष्ठानों के कार्य को पूरा किया और वापस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के लिए लंदन लौट  आई। वर्ष 1986 में आई फिल्म भगवान दादा में रितिक रोशन ने श्रीदेवी के साथ बाल कलाकार के तौर पर काम किया। 

वर्ष 1980 के दशक में जहां एक और अमिताभ बच्चन अभिनेताओं में सबसे ज्यादा महंगे अभिनेता थे दूसरी और अभिनेत्रियों में से  श्रीदेवी सबसे ज्यादा महंगी अभिनेत्री। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ लगभग 3 फिल्मों इंकलाब,  आखिरी रास्ता और खुदा गवाह फिल्म में काम किया और यह तीनों ही फिल्में सुपरहिट।

श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्मों की सूची  (Sridevi superhit movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
सदमा 1984 चालबाज 1990
 चांदनी 1990लम्हे 1991
खुदा गवाह 1992लाडला 1995
नगीना 1986 मिस्टर इंडिया 1987
आखिरी रास्ता 1986 रूप की रानी चोरों का राजा 1993
हीर रांझा 1992 बंजारन 1991 
 हल्ला बोल 2008 इंग्लिश विंग्लिश 2012
 मुंबई टॉकीज 2013 मॉम 2017

श्रीदेवी की अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Sridevi)

 वर्ष 1990 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म चालबाज

वर्ष 2013 स्पेशल अवार्ड फिल्म फेयर अवार्ड नगीना और मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए

वर्ष 2013 मोस्ट एंटरटेनिंग एक्ट्रेस इन सोशल ड्रामा फिल्म बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स इंग्लिश विंग्लिश  के लिए

वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा स्टारडस्ट अवॉर्ड फिल्म इंग्लिश इंग्लिश के लिए 

वर्ष 2018 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी  चॉइस   अवार्ड  ज़ी सिने अवॉर्ड्स मॉम फिल्म के लिए

वर्ष 2018 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेशनल फिल्म अवार्ड फिल्म मॉम के लिए

वर्ष 2019 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फिल्मफेयर अवार्ड (मरणोपरांत)

वर्ष 1991 ऑर्डर ऑफ अफगानिस्तान खुदा गवाह के लिए

वर्ष 2013 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड

error: Content is protected !!