उदय चोपड़ा का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि । बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Uday Chopra)

Uday Chopra Biography
Contents hide

उदय चोपड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Uday Chopra)

उदय चोपड़ा मशहूर फिल्म मेकर यश चोपड़ा  के बेटे हैं।  वह एक सफल अभिनेता,  फिल्म निर्माता, निर्देशक  और स्क्रीन राइटर है। वैसे तो वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म मोहब्बतें लोकप्रिय हो गए थे परंतु उनकी सबसे अधिक सफलता वर्ष 2004 में आई फिल्म धूम से  मिली। यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा के लिए  थी। धूम फिल्म के  अब तक  तीन भाग आ चुके हैं और तीनों फिल्में सफल  रही। इसमें उन्होंने अली नामक किरदार निभाया। वह बॉलीवुड में अब तक  कई  सफल फिल्मों का निर्देशन  और प्रोडक्शन कर चुके हैं।

Also Read  राजकुमार हिरानी का संक्षिप्त परिचय (Rajkumar Hirani Biography)

उदय चोपड़ा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Uday Chopra’s birthday and his family background)

उदय चोपड़ा का जन्म 5 जनवरी 1973 का मुंबई महाराष्ट्र में  हुआ। इनके पिता स्वर्गीय यश चोपड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के एक दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक करा चुके हैं। इनकी माता का नाम पामेला चोपड़ा है। इनकी एक बड़े भाई है- आदित्य चोपड़ा। वह भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़े निर्देशक और निर्माता है। 

उदय चोपड़ा की  शैक्षणिक योग्यता (Uday Chopra’s educational qualification)

 उदय चोपड़ा की शिक्षा के विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने  बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल मुंबई से  अपनी स्कूल शिक्षा प्राप्त की और   स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात उच्च शिक्षा  उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया,  लॉस एंजेलिस सीडेनहम कॉलेज मुंबई से प्राप्त की | 

 उदय चोपड़ा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Uday Chopra)

वास्तविक नाम उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा का उपनामऊदी 
 उदय चोपड़ा का लोकप्रिय किरदार अली ( धूम फिल्म सीरीज)
 उदय चोपड़ा का जन्मदिन 5 जनवरी 1973
उदय चोपड़ा की आयु 49 वर्ष
 उदय चोपड़ा का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 उदय चोपड़ा का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
उदय  चोपड़ा की राष्ट्रीयता भारतीय
 उदय चोपड़ा का धर्महिन्दू परिवार से सम्बंधित परन्तु नास्तिक 
 उदय चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
 उदय चोपड़ा के स्कूल का नाम बॉम्बे स्कॉटिश हाई स्कूल मुंबई 
उदय चोपड़ा के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया,  लॉस एंजेलिस सीडेनहम कॉलेज मुंबई
उदय चोपड़ा का व्यवसाय अभिनेता,  फिल्म निर्माता और निर्देशक,  स्क्रीन राइटर
उदय चोपड़ा की प्रति फिल्म आय 3 – 4 करोड़ रूपए 
उदय चोपड़ा की वार्षिक आय 8 – 9 करोड़ रूपए 
उदय चोपड़ा की कुल संपत्ति76.3 करोड़ रूपए 
उदय चोपड़ा की वैवाहिक स्थिति  अविवाहित

उदय चोपड़ा  की  शारीरिक संरचना (Uday Chopra’s body composition)

उदय चोपड़ा की लंबाई  5 फुट 7 इंच
 उदय चोपड़ा का वजन 78 किलोग्राम
 उदय चोपड़ा का शारीरिक माप  छाती 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
 उदय चोपड़ा  की आंखों का रंग काला 
 उदय चोपड़ा के बालों का रंग काला

 उदय चोपड़ा का परिवार (Uday Chopra’s family)

उदय चोपड़ा के पिता का नाम  यश चोपड़ा ( निर्देशक और निर्माता)
 उदय चोपड़ा की माता का नाम पामेला चोपड़ा
 उदय चोपड़ा के बड़े भाई का नाम आदित्य चोपड़ा ( निर्देशक और निर्माता)
 उदय चोपड़ा की भाभी का नाम रानी मुखर्जी चोपड़ा ( अभिनेत्री )

उदय चोपड़ा का फिल्मों में पदार्पण (Uday Chopra’s debut in films)

वर्ष 1991 में  आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म  लम्हे  फिल्म से उदय चोपड़ा ने  बतौर  सहायक निर्देशक  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने वर्ष 1993 में लगातार  दो फिल्म  परंपरा और डर  में भी सहायक निर्देशन का काम किया। उदय चोपड़ा ने वर्ष 1994 में बतौर निर्माता रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा  फिल्म ये दिल्लगी से  बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अक्षय कुमार,  काजोल और सैफ अली खान थे। वर्ष 1995 में  आई  म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म  और बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में भी  उदय चोपड़ा ने सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई। इस फिल्म  से आदित्य चोपड़ा ने  बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया था।

Also Read  अर्जुन रामपाल का संक्षिप्त परिचय (Arjun Rampal Biography)

उदय चोपड़ा का बतौर  अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण (Uday Chopra’s Bollywood debut as an actor)

 उदय चोपड़ा ने वर्ष 2000 में आए रोमांटिक ड्रामा  फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म का निर्देशन इनकी बड़े भाई आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन,  शाहरुख खान,  ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ विक्रम नामक भूमिका निभाई। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2002 में दोनों में बतौर अभिनेता  मेरे यार की शादी है और मुझसे दोस्ती करोगे । इन फिल्मों से  उदय चोपड़ा  को एक नई पहचान तो मिली परंतु उनकी लोकप्रियता इतनी नहीं बढ़ा   सकी। वर्ष 2004 में  आई एक्शन थ्रिलर  ड्रामा फिल्म धूम ने इस कमी को भी पूरा कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने अली नामक एक मोटरसाइकिल मैकेनिक का किरदार निभाया था। जो कि दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। धूम फिल्म सीरीज के अब तक 3 भाग आ चुके के हैं और तीनों ही भाग में उदय चोपड़ा  ने सफलतापूर्वक  अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है। 

Also Read  नीना गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Neena Gupta)

उदय चोपड़ा की फिल्मों की सूची (Uday Chopra movies list)

वर्ष फिल्म का नाम फिल्म निर्मातासहायक निर्देशक/ अभिनेता
1991 लम्हे सहायक निर्देशक
 1993 परंपरा सहायक निर्देशक
 1993 डर  सहायक निर्देशक
 1994ये  दिल्लगी निर्माता
 1995 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे सहायक निर्देशक
1997 दिल तो पागल है सहायक निर्देशक
 2000 मोहब्बतें अभिनेता
 2002 मेरे यार की शादी है अभिनेता
 2002 मुझसे दोस्ती करोगे निर्माता और अभिनेता
 2003 सुपारी अभिनेता
 2004 धूम अभिनेता
 2004 हम तुम सहायक निर्देशक
 2005 नील एंड निक्की अभिनेता
 2006 धूम 2 अभिनेता
 2010 प्यार इंपॉसिबलअभिनेता/ निर्माता/ लेखक
 2011 लेडीज वर्सेस रिकी बहल स्क्रीन राइटर
 2013धूम 3 अभिनेता
 2014 ग्रेस ऑफ़ मोनेको  निर्माता
 2014 द लांगेस्ट वीक  निर्माता

उदय चोपड़ा से जुड़े विवाद और रोचक तथ्य (Controversies and interesting facts related to Uday Chopra)

मई वर्ष 2016 में  एक लंबे रिलेशन के बाद उदय चोपड़ा ने  नरगिस फाखरी से विवाह करने से  अचानक इनकार कर दिया। इस घटना से नरगिस फाखरी पूरी तरह टूट गई और वह इस घटना के बाद यो यो लौट गई। नरगिस फाखरी से पहले  काजोल की  छोटी बहन अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी भी  उदय चोपड़ा की गर्लफ्रेंड रह चुकी है।

 उदय चोपड़ा यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ और सह मालिक है साथ ही साथ यश राज फिल्म्स के मैनेजर भी है।

उनकी खुद की एक योमिक नाम से कंपनी है जो यशराज फिल्म्स के ऊपर कॉमिक बनाती है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे  फिल्म में  शाहरुख खान ने जो  लेदर जैकेट पहनी थी  वह उदय चोपड़ा ने कैलिफोर्निया  के स्टोर से $400 में खरीदी थी।

 उदय चोपड़ा की कुल संपत्ति

76.3 करोड़ रूपए 

 उदय चोपड़ा का पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन

 उदय चोपड़ा की पसंदीदा अभिनेत्री

 काजोल

 उदय चोपड़ा की पसंदीदा फिल्म

 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

 उदय चोपड़ा का डेस्टिनेशन स्थान

 न्यूयॉर्क और गोवा 

error: Content is protected !!